होम / बिजनेस / Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका!

Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका!

शेयर बाजार पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था. आज बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए पिछला हफ्ता अच्छा रहा. मार्केट तेजी से कारोबार करता रहा और सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी बढ़त के साथ बंद हुआ. इस दौरान, BSE का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 333.35 अंक चढ़कर 66,598.91 के लेवल पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान एक समय यह 501.36 अंक उछल गया था, लेकिन बाद में इसमें थोड़ी नरमी आई. वहीं, NSE का निफ्टी भी 92.90 अंकों की तेजी के साथ 19,819.95 पर बंद हुआ. आज बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD का रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. सबसे पहले जानते हैं कि आज किन शेयरों में तेजी आ सकती है. MACD ने Hi-Tech Pipes, Indian Overseas Bank, Power Finance Corporation, Heritage Foods और RIL यानी रिलायंस में तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन रही है. हालांकि BW Hindi आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. अब देखते हैं कि मंदी के संकेत किन शेयरों में दिखाई दे रहे हैं. इस लिस्ट में Indiabulls Housing Finance, BLS International Services, GMR Airports Infra, MRPL, और Kalyan Jewellers शामिल हैं.  

इन पर भी रखें नजर
जब निवेशकों की दिलचस्पी किसी शेयर में बढ़ जाती है, उसे खरीदने की रफ्तार भी तेज हो जाती है और उसमें मजबूत खरीदारी दिखाई देने लगती है. फिलहाल, जिन शेयरों में यह माहौल नजर आ रहा है उसमें ISGEC Heavy Engineering, REC, Bombay Burmah, Graphite India और PFC का नाम शामिल है. इनमें से कुछ शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल को क्रॉस कर गए हैं, जबकि कुछ उस दहलीज पर पहुंच चुके हैं. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी नजर आ रहा है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में अब निवेशकों की खास दिलचस्पी नहीं बची है. इस लिस्ट में SKS Textiles, Penta Gold, Ambani Organics और Milton Industries का नाम शामिल है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO से पहले बड़ी डील, SBI ने 1,655 करोड़ रुपये में बेची 1.42% हिस्सेदारी

SBI ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत SBI Funds Management के 2.88 करोड़ इक्विटी शेयर 30 निवेशकों को बेचे हैं. इस हिस्सेदारी की बिक्री 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो IPO के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है.

15 hours ago

ट्रंप की एक टिप्पणी, 1,677 अंकों की गिरावट और RBI के प्रॉप-ट्रेडिंग प्रतिबंधों से पैदा हुआ लिक्विडिटी का संकट

बुधवार को बाजार में आई भारी गिरावट ने केंद्रीय बैंक के बैंक गारंटी नियमों को लेकर उद्योग की बहस को फिर से तेज कर दिया है. लेकिन जहां एक ओर पूरा उद्योग एकजुट नजर आ रहा है, वहीं अंदरखाने ब्रोकरेज कंपनियां इस मुद्दे पर बंटी हुई हैं. साथ ही RBI के कदम के पीछे भी ठोस वजहें हो सकती हैं.

16 hours ago

नवीन कुंडू ने VOYAGE 1 में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी, Tourism Futures.AI के साथ होगा एकीकरण

इस अधिग्रहण के साथ VOYAGE 1 का एकीकरण कुंडू के डेस्टिनेशन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Tourism Futures.AI के साथ किया जाएगा.

17 hours ago

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, मंगलुरु में 17.5 लाख टन का रणनीतिक तेल भंडार बनाएगी ONGC

भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85% आयात करता है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, समुद्री व्यापार मार्गों पर खतरे और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए रणनीतिक तेल भंडार की अहमियत और बढ़ गई है.

17 hours ago

टियर-2 शहर भारत के रियल एस्टेट का भविष्य, लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर बने नए हॉटस्पॉट

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 से 2026 के बीच देश के प्रमुख टियर-2 शहरों में आवासीय मांग 14% की सालाना दर से बढ़ी, जबकि लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर जैसे शहरों में यह वृद्धि करीब 20% रही.

18 hours ago

बड़ी खबरें

PhonePe पर अब मिनटों में भरें ITR और GST, लॉन्च हुई नई टैक्स फाइलिंग सर्विस

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PhonePe पर इस फीचर के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ITR और GST से जुड़े काम करने की सुविधा मिलेगी.