होम / बिजनेस / शेयर बाजार ने तेल व गैस कंपनियों पर लगाया लाखों का जुर्माना, जानिए इसकी वजह

शेयर बाजार ने तेल व गैस कंपनियों पर लगाया लाखों का जुर्माना, जानिए इसकी वजह

बीएसई और एनएसई ने Indian Oil, ONGC और Gail India जैसी कई बड़ी तेल एवं गैस कंपनियों पर निदेशक मंडल में जरूरी संख्या में निदेशकों की नियुक्ति न करने पर जुर्माना लगा दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Share Market) ने जनवरी-मार्च तिमाही में लिस्टिंग से जुड़ी अनिवार्यताएं पूरा नहीं करने पर देश की बड़ी तेल और गौस कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया दिया है. ऐसे में कंपनियों को जुर्माने के भुगतान के साथ ही शेयर बाजार में गिरावट का सामना भी करना पड़ सकता है. 

इन कंपनियों पर लगाया गया है जुर्माना
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL), ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC), ऑयल इंडिया लिमिटिड (OIL) और मेंगलूर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स (MRPL) पर करीब 34 लाख रुपये का जुर्माना  लगाया गया है.

लगातार चौथी तिमाही में लगा जुर्माना
जानकारी के अनुसार कंपनियों पर यह जुर्माना 31 मार्च, 2024 तक अपने निदेशक मंडल में जरूरी संख्या में स्वतंत्र निदेशकों या महिला निदेशकों की नियुक्ति नहीं करने के लिए लगाया गया है. इन कंपनियों पर पिछली 3 तिमाहियों में भी इसी कारण से जुर्माना लगाया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईओसी, एचपीसीएल, बीपीसीएल, गेल, ओआईएल और एमआरपीएल ने पर 5,36,900 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. वहीं, ओएनजीसी पर 1,82,900 रुपये का जुर्माना लगा है.

इसलिए लगा है जुर्माना
शेयर बाजार के नियमों के अनुसार कंपनियों के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशकों की संख्या भी कार्यकारी निदेशकों के अनुपात में होनी चाहिए. इसके अलावा उनके बोर्ड में कम से कम एक महिला निदेशक होनी चाहिए. जानकारी के अनुसार ओएनजीसी के बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक न होने के कारण जुर्माना लगाया गया है. इसी तरह दूसरी कंपनियों पर भी जुर्माना लगाया गया है. 

कंपनियों ने दिया ये जवाब
जानकारी के अनुसार आईओसी कंपनी ने शेयर बाजार को यह जवाब दिया है कि निदेशकों (स्वतंत्र निदेशकों सहित) की नियुक्त करने का अधिकार भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पास है. ऐसे में निदेशक मंडल में महिला निदेशक या स्वतंत्र निदेशक की नियुक्ति सरकार को करनी होती है. वह इस चूक के लिए जिम्मेदार नहीं है. वहीं, दूसरी कंपनियों ने भी यही जवब देकर जुर्माना वापस लेने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें-SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स जल्द उठा लें रिवॉर्ड्स का लाभ, नहीं तो हो जाएगा नुकसान

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.