होम / बिजनेस / ऐसे ही नहीं खिल रही है निवेशकों के चेहरे की मुस्कान, FPI का है इसमें बड़ा योगदान

ऐसे ही नहीं खिल रही है निवेशकों के चेहरे की मुस्कान, FPI का है इसमें बड़ा योगदान

शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की खरीदारी में इजाफा हुआ है. नवंबर में उन्होंने बाजार में अच्छा-खासा पैसा लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के इस समय 'अच्छे दिन' चल रहे हैं. मार्केट नए रिकॉर्ड बना रहा है और निवेशकों के चेहरे की मुस्कान बढ़ती जा रही है. बाजार की इस चाल में घरेलू कारणों के साथ-साथ विदेशी निवेशकों की खरीदारी भी अहम योगदान दे रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 2 महीनों तक शुद्ध बिकवाल रहने के बाद विदेशी निवेशकों (FPI) ने नवंबर में भारतीय मार्केट में जमकर खरीदारी की है. इस दौरान, उन्होंने करीब 9000 करोड़ रुपए का निवेश किया. वहीं, डिपॉजिटरी के आंकड़े बताते हैं कि FPI ने पिछले महीने डेट मार्केट में 14860 करोड़ का शुद्ध निवेश किया था, जो छह साल का उच्चतम स्तर है. 

अब तक किया इतना निवेश 
नवंबर में एफपीआई ने भारतीय स्टॉक मार्केट में कुल 9000 करोड़ रुपए का निवेश किया. जबकि इसके पहले अक्टूबर में उन्होंने 24548 करोड़ और सितंबर में 14767 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की थी. इससे थोड़ा और पहले जाएं, तो मार्च से अगस्त तक FPI लगातार भारतीय बाजार में खरीदारी की और साल के पहले छह महीनों में 1.74 लाख करोड़ रुपए का निवेश कर डाला. अब सवाल ये उठता है कि आखिर विदेशी निवेशकों का इंडियन स्टॉक मार्केट में एकदम से आकर्षण कैसे बढ़ गया है?

ये है खरीदारी की वजह
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि भारतीय शेयर बाजार में एफपीआई के फिर से उत्पन्न हुए आकर्षण की वजह अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है. इसके अलावा, IPOs का लगातार अच्छा प्रदर्शन भी उन्हें मार्केट की तरफ खींच रहा है. हाल ही में इरडा और टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. इनकी लिस्टिंग भी धमाकेदार रही है. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल के लिए अब तक कुल मिलाकर रुझान अच्छा देखने को मिला है. इस कैलेंडर वर्ष में अब तक FPIs ने 1.15 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है.

बाजार के लिए शुभ संकेत
विदेशी निबेशकों का भारतीय बाजार में फिर से खरीदारी करना हमारे लिए शुभ संकेत है. भारतीय स्टॉक मार्केट का इतिहास बताता है कि विदेशी निवेशक जब भी बाजार पर मेहरबान होते हैं, उसकी चाल बढ़ जाती है. इसके उलट जब वो पैसा निकालते हैं, तो मार्केट गिरने लगता है. FPIs का लिवाल बनना दर्शाता है कि आगे भी बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि तमाम घरेलू कारण भी हैं, जो बाजार को मजबूती दे रहे हैं. ये मजबूती भी विदेशी निवेशकों को आकर्षित कर रही है. वो ज्यादा बेहतर रिटर्न के लिए यहां निवेश कर रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

23 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

23 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

1 day ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

1 day ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

1 day ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

21 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago