✕

होम / बिजनेस / हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निफ्टी भी 23,400 के नीचे पहुंचा

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निफ्टी भी 23,400 के नीचे पहुंचा

सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुए. हालांकि, निफ्टी बैंक निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ. BSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट दिखी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हफ्ते के पहले कारोबारी सेशन में खराब ग्लोबल संकेतों ने बाजार का मूड बिगाड़ने का काम किया. सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुए. BSE के सभी सेक्टरोल इंडेक्स में बिकवाली दिखी. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही. रियल्टी, मेटल और PSE शेयरों में बिकवाली दिखी. फार्मा, ऑयल & गैस और ऑटो शेयरों में दबाव दिखा. निफ्टी बैंक निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ. निफ्टी के 40 स्टॉक्स गिरकर बंद हुए और यह गिरावट 5% तक रही.

इसके साथ ही बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ. बीते 2 महीने में पहली बार हुआ, जब बाजार लगातार 4 दिन तक गिरकर बंद हुआ है. ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली लौटते दिखी है. लार्डकैप स्टॉक्स के मुकाबले मिडकैप स्टॉक्स में भी अंडरपरफॉर्मेंस देखने को मिली. निफ्टी - सेंसेक्स करीब 1% गिरकर बंद हुए. जबकि, मिडकैप में 2% से ज्यादा की गिरावट दिखी.

इन शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 7 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए. इसमें कोटक महिंद्रा बैंक (Koatak Mah Bank) के शेयरों में 1.20 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही. इसके बाद भारती एयरटेल (Bharti Airtel), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयर 0.40 फीसदी से लेकर 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

वहीं सेंसेक्स के बाकी 23 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) का शेयर 3.45 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं टाटा स्टील (Tata Steel), जोमैटो (Zomato), टाइटन (Titan) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में 2.15 फीसदी से लेकर 3.11% तक की गिरावट देखी गई.

BSE के 3,029 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,225 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 1,073 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 3,029 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 123 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 114 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 192 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों के ₹6.15 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 10 फरवरी को घटकर 417.78 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 7 फरवरी को 423.93 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.15 लाख करोड़ रुपये घटा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.15 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

9 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

11 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

12 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

12 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

11 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

9 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

12 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

12 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

16 hours ago