होम / बिजनेस / Stock Market Closing Bell: नए क्लोजिंग रिकॉर्ड पर पहुंचे Nifty 50 और Sensex!

Stock Market Closing Bell: नए क्लोजिंग रिकॉर्ड पर पहुंचे Nifty 50 और Sensex!

आज निफ्टी 50 ने 21,497.65 अंकों के स्तर से शुरुआत की थी और निफ्टी 50 की पिछली क्लोजिंग 21,441.35 अंकों पर हुई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय शेयर मार्केट (Share Market) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. आज लगातार चौथे दिन सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ने अच्छी रफ्तार के साथ सेशन खत्म किया है. मार्केट में हर तरफ अच्छी बिक्री हुई है और इसी की बदौलत घरेलु मार्केट में बढ़ोत्तरी का दौर देखने को मिल रहा है. 

रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा Nifty 50
मार्केट में मौजूद इन्वेस्टर्स को जबरदस्त इकॉनोमिक वृद्धि की आशंका है, साथ ही उम्मीद लगाई जा रही है कि 2024 के पहले 6 महींनों के दौरान विश्व के विभिन्न हिस्सों में ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है और इन्हीं कारणों की वजह से इन्वेस्टर्स अब ज्यादा रिस्क लेने के बारे में विचार कर रहे हैं जिसकी वजह से शेयर मार्केट में यह वृद्धि देखने को मिल रही है. आपको बता दें कि आज निफ्टी 50 ने 21,497.65 अंकों के स्तर से शुरुआत की थी और निफ्टी 50 की पिछली क्लोजिंग 21,441.35 अंकों पर हुई थी और आज कारोबार के दौरान निफ्टी ने 21,675.75 अंकों के साथ अपना रिकॉर्ड स्तर प्राप्त कर लिया था.

Sensex भी नहीं है पीछे
दूसरी तरफ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स (Sensex) ने आज 71,492.02 अंकों के साथ शेयर मार्केट में शुरुआत की थी और इसकी पिछली क्लोजिंग 71,336.80 अंकों की थी. आज की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स ने 72,119.85 अंकों का अपना रिकॉर्ड स्तर प्राप्त कर लिया था. अंतत: सेंसेक्स ने आज के दिन की समाप्ति 702 अंकों के साथ यानी लगभग 0.98% उछाल के साथ 72,038.43 अंकों के स्तर पर की जबकि निफ्टी 50 में लगभग 1% यानी 213 अंकों की वृद्धि देखने को मिली और निफ्टी 21,654.75 अंकों के स्तर पर बंद हुआ. 

Sensex और Nifty में आया 8% का उछाल
आपको बता दें कि दोनों ही सूचकांकों की आज की क्लोजिंग उनकी अब तक की सबसे अधिकतम क्लोजिंग है और ऐसा पहली बार हुआ है जब सेंसेक्स (Sensex) 72,000 अंकों से अधिक के स्तर पर बंद हुआ है. आज के कारोबारी दिन के बाद यह कहा जा सकता है कि सेंसेक्स और निफ्टी 50 में दिसंबर के दौरान लगभग 8% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. हालांकि शेयर मार्केट में मिड-कैप और स्मॉल-कैप स्टॉक्स के प्रदर्शन में कुछ खास इजाफा देखने को नहीं मिला है. 
 
यह भी पढ़ें: Bharat Atta और Bharat Chana Dal के बाद अब Bharat Rice लाएगी सरकार?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

5 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.