✕

होम / बिजनेस / US फेडरल रिजर्व के फैसले का असर, शेयर बाजार ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, Sensex-Nifty नए शिखर पर

US फेडरल रिजर्व के फैसले का असर, शेयर बाजार ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, Sensex-Nifty नए शिखर पर

भारतीय शेयर बाजार के लिए अमेरिकी फेड का फैसला पॉजिटिव संकेत लेकर आया और आज ओपनिंग में इसका ऐसा असर दिखा कि रिकॉर्ड हाई पर जाकर सेंसेक्स और निफ्टी ने ओपनिंग दिखाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लंबे समय से दुनिया को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत ब्याज दरों को लेकर लिए जाने वाले फैसले का इंतजार था. अब जब दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी के केंद्रीय बैंक ने इस बारे में फैसला ले लिया है, तो उसका असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर दिख रहा है. यही वजह है कि गुरुवार को भारतीय स्टॉक मार्केट का एक नया रिकॉर्ड हाई लेवल देखा गया. कारोबार के दौरान इसने ऑल-टाइम हाई के एक नए स्तर को भी छुआ.

नए रिकॉर्ड पर खुला शेयर बाजार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 कंपनियों वाला शेयर इंडेक्स सेंसेक्स 350 पॉइंट से ज्यादा बढ़कर 77,102.05 अंक पर खुला. वहीं ये जल्द ही 77,145.46 पॉइंट के हाई लेवल पर पहुंच गया. ये बीएसई सेंसेक्स का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने भी ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बनाया और 23,480.95 पॉइंट पर खुला. कारोबार के दौरान निफ्टी भी 23,481.05 अंक के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी

खबर लिखे जाने तक लॉर्ज कैप कंपनियों में शामिल Wipro, TCS, Kotak Bank के शेयर 1.50 फीसदी के आसपास उछलकर कारोबार कर रहे थे. वहीं मिडकैप कैटेगरी में शामिल OFSS, JSW Infa, Max Health और PFC के शेयर 2-6 फीसदी चढ़कर ट्रेड कर रहे थे. इस बीच Paytm Share 7.68 फीसदी की उछाल के साथ 433.40 रुपये के स्तर पर पहुंचकर कारोबार कर रहा था. वहीं Anil Ambani की कंपनी Reliance Power Share भी करीब 3 फीसदी तक उछल गया.

फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक के बाद कल फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का ऐलान किया. US फेड कमिटी ने सर्वसम्मति से प्रमुख बेंचमार्क ब्याज दरों को बिना बदलाव के 5.25 फीसदी- 5.50 फीसदी पर छोड़ने के लिए मतदान किया. ये लगातार सातवीं बैठक रही जिसमें ब्याज दरों को यथावत रखा गया है. अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने जुलाई 2023 से अपनी प्रमुख नीतिगत ब्याज दरों को 23 साल के उच्चतम स्तर पर बनाए रखा है. इस बार भी FOMC का जो नतीजा आया है वो मोटे तौर पर वॉल स्ट्रीट के अनुमान और बाजार विश्लेषकों के एस्टीमेट के मुताबिक ही रहा है.

आखिर कैसे पड़ता बाजार पर असर?

अब समझने वाली बात ये है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का असर भारत के शेयर बाजार पर कैसे पड़ता है. तो सबसे पहले हम आपको बता दें कि भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक और विदेशी संस्थागत निवेशक (FPIs और FIIs) बहुत अहम भूमिका निभाते हैं. एक बार में बड़ी वॉल्यूमें शेयरों में निवेश और शेयरों से निकासी करते हैं. चूंकि भारत के शेयर बाजार अभी दुनिया में सबसे अधिक रिटर्न देने वाले बाजारों में से एक हैं, तो यहां FPI और FII की पूंजी का अच्छा फ्लो है. ऐसे में अगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व अपनी ब्याज दरों में बदलाव करता, तो बड़ी मात्रा में भारतीय शेयर बाजारों से पूंजी के निकासी की आशंका रहती. इसकी वजह से बाजार में एक वैक्यूम क्रिएट होता और मार्केट में गिरावट का दौर जारी होता. हालांकि फिलहाल इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

9 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

14 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

14 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

16 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

9 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

14 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

14 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

16 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

20 hours ago