होम / बिजनेस / इन राज्यों में है सबसे ज्यादा बेरोज़गारी, जानें कहां सबसे बुरे हैं हाल

इन राज्यों में है सबसे ज्यादा बेरोज़गारी, जानें कहां सबसे बुरे हैं हाल

राष्ट्रीय स्तर पर बेरोज़गारी दर 7.7 प्रतिशत पर चल रही है. वहीं, दिल्ली की बात करें तो यहां अनएम्प्लॉयमेंट रेट 13.6% है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

बेरोज़गारी एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर हंगामा, बहस होती रहती है. आंकड़े कभी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हैं तो कभी सरकार आंकड़ों के बल पर वाहवाही लूटने की कोशिश करती है, फिर भले ही असल तस्वीर कुछ भी हो. फ़िलहाल अग्निपथ योजना के नाम पर इस मुद्दे को उठाया जा रहा है. राष्ट्रीय बेरोज़गारी दर अभी 7.7% पर चल रही है. इसमें शहरी और ग्रामीण दर क्रमशः 7.5% और 7.8% है.

ऐसा है राज्यों का हाल
राज्यों की बात करें, तो Centre for Monitoring Indian Economy के अनुसार मई में सबसे ज्यादा बेरोज़गारी दर हरियाणा में रही. यहां ये 24.6% तक पहुंच गई है. यानी हरियाणा में सबसे ज्यादा युवा बेरोजगार हैं. दूसरा नंबर राजस्थान का आता है, वहां अनएम्प्लॉयमेंट रेट 22.2% हैं. इसी तरह, 18.3 फीसदी के साथ तीसरे नंबर पर जम्मू-कश्मीर है. चौथे नंबर पर त्रिपुरा (17.4%) पांचवें पर बिहार (13.3%) है. इसके बाद दिल्ली में 13.6%, गोवा में 13.4 फीसदी, झारखंड में 13.1%, हिमाचल प्रदेश में 9.6% और तेलंगाना में बेरोज़गारी दर 9.4% है.    

यहां बेहतर है स्थिति
सबसे कम अनएम्प्लॉयमेंट रेट के मामले में पहला नंबर छत्तीसगढ़ का है, यहां बेरोज़गारी दर 0.7 फीसदी है. इसके बाद, 1.6% के साथ मध्यप्रदेश दूसरे नंबर पर है. फिर गुजरात (2.1%) और उत्तराखंड (2.9%) का नंबर आता है. उत्तर प्रदेश में ये आंकड़ा 3.1 प्रतिशत है. 

कैसे तय होती है दर?
राष्ट्रीय स्तर पर बेरोज़गारी दर अभी 7.7% है, यानी काम करने को तैयार हर 1000 वर्कर में से 7.7% को काम नहीं मिल पाया है. CMIE हर महीने 15 से अधिक उम्र के लोगों का सर्वे करता है और उनसे रोजगार की स्थिति की जानकारी प्राप्त करता है. इसके बाद जो परिणाम मिलते हैं, उसके आधार पर बेरोज़गारी दर सामने आती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.