✕

होम / बिजनेस / स्‍टेट बैंक ने सरकार को सौंपा रिकॉर्ड डिविडेंड का चेक, इससे पहले दिया है इतना अमाउंट

स्‍टेट बैंक ने सरकार को सौंपा रिकॉर्ड डिविडेंड का चेक, इससे पहले दिया है इतना अमाउंट

एसबीआई को चौथी तिमाही में बंपर मुनाफा हुआ है. 2023-24 में एसबीआई का एकीकृत शुद्ध लाभ 18.18 प्रतिशत बढ़कर 21,384.15 करोड़ रुपये रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने सरकार को 2023-24 के लिए जो डिविडेंड सौंपा है उसने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. एसबीआई ने 2023-24 के लिए सरकार को 6959.29 करोड़ रुपये का चेक सौंपा है. सरकार को सौंपे गए डिविडेंड के इस अमाउंट ने पिछले साल सौंपे गए अमाउंट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पिछले साल सरकार ने 5700 करारेड़ रुपये से ज्‍यादा का चेक सौंपा था. 

एसबीआई चेयरमैन ने वित्‍त मंत्री को सौंपा चेक 
एसबीआई चेयरमैन दिनेश खारा ने बैंक की ओर से 6959.29 करोड़ रुपये का चेक केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपा. इस मौके पर निर्मला सीतारमण को बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र की ओर से 857.16 करोड़ रुपये का चेक भी सौंपा गया. निर्मला सीतारमण को ये चेक बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र की मैनेजिंग एडिटर और सीईओ निधू सक्‍सेना ने सौंपा. वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण 22 जुलाई को बजट पेश करने जा रही हैं. इन दिनों वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण प्री बजट कंसल्‍टेशन कर रही हैं. 

ये भी पढ़ें: सबसे तेज अर्थव्‍यवस्‍था, फिर भी हजारों लोग छोड़ रहे हैं भारत की नागरिकता, ये है वजह?

चौथी तिमाही में एसबीआई को हुआ है इतना फायदा 

एसबीआई को चौथी तिमाही में बंपर मुनाफा हुआ है. 2023-24 में एसबीआई का एकीकृत शुद्ध लाभ 18.18 प्रतिशत बढ़कर 21,384.15 करोड़ रुपये रहा है. जबकि वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में यह 18,093.84 करोड़ रुपये रहा था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि एकल आधार पर तिमाही के दौरान उसका मुनाफा सालाना आधार पर 16,694.51 करोड़ रुपये से बढ़कर 20,698.35 करोड़ रुपये हो गया. 

बजट पर प्री डिस्‍कशन चर्चा कर रही हैं वित्‍त मंत्री 
वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण इन दिनों 22 जुलाई को होने वाले बजट को लेकर प्री डिस्‍कशन कर रही हैं. शुक्रवार को एफएम निर्मला सीतारमण ने अलग-अलग किसान संगठनों से विस्‍तार से बातचीत की. किसानों के साथ हुई इस बातचीत में वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी, वित्‍त सचिव टीवी सोमनाथ, इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेट्री अजय सेठ, सहित कई मंत्रालयों के अधिकारी मौजूद रहे. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

1 hour ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

6 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

6 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

7 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

1 hour ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

6 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

6 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

7 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

11 hours ago