होम / बिजनेस / रेलवे का भविष्‍य बदलने के लिए स्‍टार्टअप दिखा रहे उत्‍साह, अब तक जुड़े 768 स्‍टार्टअप

रेलवे का भविष्‍य बदलने के लिए स्‍टार्टअप दिखा रहे उत्‍साह, अब तक जुड़े 768 स्‍टार्टअप

अब तक इस योजना में 768 से ज्‍यादा रजिस्‍ट्रेशन दर्ज किए जा चुके हैं. अभी तक रेलवे की ओर से 13 इनोवेशन चैलेंज को वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है, जिनके रिस्‍पॉन्‍स के तौर पर 311 ऑफर सामने आए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय रेलवे की स्‍टार्टअप फॉर रेलवे योजना को बेहतरीन रिस्‍पॉन्‍स मिल रहा है. अब तक इस योजना में 768 से ज्‍यादा रजिस्‍ट्रेशन दर्ज किए जा चुके हैं. अभी तक रेलवे की ओर से 13 इनोवेशन चैलेंज को वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है, जिनके रिस्‍पॉन्‍स के तौर पर 311 ऑफर सामने आए हैं. ये स्‍टार्टअप रेलवे के साथ जुड़कर उसके ऑपरेशन से लेकर दूसरे प्रबंधन में उसके लिए तकनीक का विकास कर रहे हैं.


स्‍टार्टअप के लिए बनाई गई हैं 13 कैटेगिरी 
भारतीय रेलवे ने स्‍टार्टअप के लिए 13 कैटेगिरी बनाई हैं. ये सभी कैटेगिरी रेलवे के ऑपरेशन से लेकर उसके हर रोज के संचालन और सुरक्षा से जुड़ी हुई हैं, जिसमें अभी तक रेलवे के पास 311 से ज्‍यादा ऑफर आ चुके हैं.जितने भी ऑफर आए हैं उन्‍हें दो स्‍तरीय परीक्षण से गुजरना होता है.जबकि एक इनोवेशन चैलेंज को रेलवे के द्वारा फाइनल किया जा चुका है.


आखिर कौन-कौन सी हैं वो 13 कैटेगिरी 
रेलवे की ओर से स्‍टार्टअप के साथ जुड़ने के लिए 13 कैटगिरी बनाई गई थी.जिसमें-- 
1- ब्रोकन रेल डिटेक्‍शन
2 रेल स्‍ट्रेस मॉनिटरिंग सिस्‍टम 
3 उपनगरीय खंडों का भारतीय रेलवे के एटीपी के साथ समन्‍वय करके हेडवे इम्‍प्रूवमेंट सिस्‍टम 
4- ऑटोमेशन ऑफ ट्रैक इंस्‍पेक्‍शन एक्टिविटीज
5- डिजाइन ऑफ सुपीरियर इलास्‍टोमेरिक पैड फॉर हैवी फ्रेट वैगंस 
6- थ्री फेज इलेक्ट्रिक इंजनों के ट्रैक्‍शन मोटर्स के लिए ऑनलाइन कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्‍टम का विकास 
7 नमक जैसी वस्‍तुओं के परिवहन के लिए हल्‍के वैगन का विकास 
8- यात्री सेवाओं में सुधार के लिए डिजिटल डाटा का उपयोग करके विश्‍लेष्‍णात्‍मक उपकरण का विकास 
9 ट्रैक क्लिनिंग मशीन 
10 पोस्‍ट ट्रेनिंग रिवीजन एवं सेल्‍फ सर्विस रिफ्रेशर कोर्स के लिए एप 
ट्रैक क्लिनिंग मशीन
11 पुल निरीक्षण के लिए रिमोट सेंसिंग जियोमैटिक्‍स और जीआईएस का उपयोग 
जैसी कैटेगिरी शामिल हैं. 


आखिर क्‍या है भारतीय रेलवे की स्‍टार्टप योजना 
भारतीय रेलवे ने इस साल जून में स्‍टार्टअप फॉर रेलवे योजना की शुरूआत की थी. इय योजना को लाने का मकसद भारतीय रेलवे कॉरपोरेशन बुनियादी ढ़ांचे परिचालन और रखरखाव में तकनीक के जरिए आसान और बेहतर बनाने का है. रेलवे ने लक्ष्‍य रखा है कि वो हर साल इसके लिए 50 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगा. इंवेटरों को इसके लिए डेढ करोड़ रुपये तक की राशि उपलब्‍ध कराई जाएगी.  रेलवे इसके लिए 50-50 के रेशियो पर काम कर रहा है. जबकि उस तकनीक के इंटीलेक्‍चुअल प्रॉपर्टी राइट इंवेटरों के पास ही होंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

5 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago