✕

होम / बिजनेस / तेजी से भाग रहे बाजार में आज इन शेयरों में बन सकता है कमाई का मौका!

तेजी से भाग रहे बाजार में आज इन शेयरों में बन सकता है कमाई का मौका!

पिछले कुछ सत्रों से शेयर बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है. आज भी कुछ शेयरों में उछाल के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी का सिलसिला जारी है. पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी मार्केट उछाल के साथ नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ. दरअसल, भारतीय बाजार में विदेशी पूंजी का फ्लो बढ़ा है. इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर भी निवेशक लिवाली में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इस वजह से मार्केट मजबूती के साथ भाग रहा है. शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 231.16 अंक चढ़कर 82,365.77 के लेवल पर पहुंच गया, जो इसका अब तक का सर्वकालिक उच्च स्तर है. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 83.95 अंकों के उछाल के साथ 25,235.90 पर बंद हुआ. निफ्टी में लगातार 12वें दिन तेजी देखी गई. चलिए जानते हैं कि नए हफ्ते की शुरुआत में आज कौनसे शेयर फोकस में रह सकते हैं.

इनमें उड़ान के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर MACD ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस यानी MACD की मानें तो RVNL, Sapphire Foods, Safari Industries, Prestige Estates, Praj Industries और Paytm के भाव आज चढ़ सकते हैं. यदि ऐसा होता है तो इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनमें लग सकता है झटका 
MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. आज ऐसे शेयरों की लिस्ट थोड़ी लंबी है जिनमें गिरावट देखने को मिल सकती है. Inox Wind, Aster DM Healthcare, Aegis Logistics, Bharat Forge, Kfin Technologies और Aurobindo Pharma के भाव आज कुछ गिर सकते हैं. लिहाजा, सोच-समझकर इनमें निवेश का फैसला लें. वैसे, Inox Wind के शेयर पिछले हफ्ते एक प्रतिशत की तेजी के साथ 222.20 रुपए पर बंद हुए थे. इसी तरह, Aster DM Healthcare के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 407 रुपए पर पहुंच गए थे.

इन स्टॉक्स पर रखें नज़र
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Safari Industries, Triveni Engineering & Industries, Radico Khaitan, Sundaram Finance, GSPL, KEC International और Godfrey Phillips का नाम शामिल है. इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो तेजी के संकेत देता है. लिहाजा आज इन सभी शेयरों पर नज़र रखें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

2 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

3 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

4 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

4 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

2 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

3 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

2 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

6 hours ago