✕

होम / बिजनेस / सकारात्मक संकेतों के साथ नए साल की शुरुआत, 2026 के पहले दिन इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

सकारात्मक संकेतों के साथ नए साल की शुरुआत, 2026 के पहले दिन इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

बुधवार को BSE सेंसेक्स 545.52 अंक की बढ़त के साथ 85,220.60 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 190.75 अंक की तेजी के साथ 26,129.60 पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

साल 2026 की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक संकेतों के साथ हुई है. 2025 के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिससे नए साल के पहले सत्र के लिए भी निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है. 2025 के अंतिम कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ. बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 545.52 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,220.60 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 190.75 अंक या 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,129.60 पर पहुंच गया. दिनभर बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. चलिए जानते हैं आज यानी साल के पहले दिन बाजार में कहां दांव लगाना फायदेमंद हो सकता है?

साल के आखिरी दिन सेक्टोरल इंडेक्स में चौतरफा तेजी
बाजार के ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए. निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 2.66 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. निफ्टी पीएसई 1.77 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.61 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.56 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 1.50 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 1.47 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 1.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ. हालांकि निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ कमजोर रहा.

सेंसेक्स शेयरों का हाल
सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, ट्रेंट, पावर ग्रिड, बीईएल, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, इंडिगो और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख गेनर्स रहे. दूसरी ओर टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा में बिकवाली का दबाव देखने को मिला.
लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 570.25 अंक या 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,484.50 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 195 अंक या 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,713.95 के स्तर पर पहुंच गया.

आगे बाजार की चाल पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट
एसबीआई सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष सुदीप शाह के अनुसार बाजार लगातार तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद मजबूती के साथ बंद हुआ है. उन्होंने बताया कि निफ्टी के लिए 26,230 से 26,250 का स्तर अहम रुकावट हो सकता है. अगर निफ्टी इस स्तर को पार करता है तो आगे 26,350 और फिर 26,500 तक जाने की संभावना बन सकती है. वहीं गिरावट की स्थिति में 26,050 से 26,000 का दायरा मजबूत सपोर्ट जोन रहेगा.

इन शेयरों में दिख रही है मजबूत खरीदारी
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Graphite India, Craftsman Automation, MRPL, HFCL, HPCL, Deepak Fertilisers और PCBL Chemical शामिल हैं. इसके अलावा 126 से ज्यादा शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर को पार कर चुके हैं, जो बाजार में तेजी के मजबूत संकेत माने जा रहे हैं.

इन स्टॉक्स में दिख रहे हैं मंदी के संकेत
वहीं कुछ शेयरों में कमजोरी के संकेत नजर आ रहे हैं. Vodafone Idea, Navin Fluorine International, Aditya Birla Sun Life AMC, Hindustan Copper, Radico Khaitan, City Union Bank और Asahi India Glass जैसे शेयरों में मंदी का रुझान देखा जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि इन शेयरों में निवेश से पहले सतर्कता बरतना जरूरी है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

15 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

17 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

17 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

18 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

14 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

15 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

14 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

17 hours ago