होम / बिजनेस / Sprite के दीवानों के लिए जरूरी खबर! 61 साल बाद बदलने जा रहा बोतल का हरा रंग

Sprite के दीवानों के लिए जरूरी खबर! 61 साल बाद बदलने जा रहा बोतल का हरा रंग

Coca Cola ने कहा है कि 1 अगस्त से Sprite को हरे रंग की बोतल में नहीं बेची जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: जब भी आप कोल्ड ड्रिंक लेने जाते हैं तो दूर से ही हरे रंग की बोतल दिखती है और आप आसानी से पहचान लेते हैं कि वो तो Sprite है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि कोका कोला 1 अगस्त से Sprite की बोतल का रंग बदलने जा रही.

1 अगस्त से बदल जाएगा रंग
कंपनी ने बयान जारी कर इस बदलाव के बारे में जानकारी दी है. कंपनी ने कहा है कि 1 अगस्त से Sprite को हरे रंग की बोतल में नहीं बेची जाएगी, बल्कि अब सफेद या ट्रांसपेरेंट बोतलों का इस्तेमाल किया जाएगा. पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इतना बड़ा फैसला किया है.

1961 में हुआ था लॉन्च
आपको बता दें कि कोका कोला ने 1961 में इसे सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च किया था, तब से ही इसकी बोतल का रंग हरा था. इस बदलाव की शुरुआत सबसे पहले नॉर्थ अमेरिका से होगी और धीरे-धीरे पूरी दुनिया में ये बदलाव दिखने लगेगी. Sprite दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला सॉफ्ट ड्रिंक है.

Sprite की बोतल का रंग बदलने के पीछे कंपनी का तर्क
Sprite की हरी बोतल में PET होता है. इसे रिसाइकल तो किया जा सकता है, लेकिन इसके बाद दोबारा बोतल नहीं बन सकती. इस संबंध में कंपनी का कहना है कि ग्रीन प्लास्टिक को रिसाइकिल करने के बाद कारपेट या कपड़े ही बन सकते हैं. 

सफेद या ट्रांसपैरेंट में आएगा Sprite
कंपनी के अनुसार, ग्रीन प्लास्टिक को रिसाइकिल तो किया जा सकता है, लेकिन इसमें मौजूद रंग के कारण इसका दोबारा इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है. इसलिए Sprite की बोतल का हरा रंग बदलकर सफेद या ट्रांसपैरेंट किया जा रहा है, जिससे इसे रिसाइकिल कर दोबारा यूज किया जा सके.

VIDEO: राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयर की पहली उड़ान के लिए शुरू हुई बुकिंग


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

15 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

16 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

17 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

17 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

11 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

15 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

11 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

17 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

16 hours ago