✕

होम / बिजनेस / KAL एयरवेज से 450 करोड़ रुपये रिफंड मांगेगी SpiceJet, जानें इसकी वजह

KAL एयरवेज से 450 करोड़ रुपये रिफंड मांगेगी SpiceJet, जानें इसकी वजह

दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद अब स्पाइसजेट (SpiceJet) एयरलाइन कलानिधि मारन और उनकी कंपनी केएएल (KAL) एयरवेज से 450 करोड़ रुपये का रिफंड मांगेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद स्पाइसजेट (SpiceJet) एयरलाइन के पूर्व प्रवर्तक कलानिधि मारन और उनकी कंपनी केएएल (KAL) एयरवेज से 450 करोड़ रुपये का रिफंड मांगेगी. इसका असर बुधवार को कंपनी के शेयर में भी देखने को मिला. आपको बता दें, कंपनी ने मारन और केएएल एयरवेज को कुल 730 करोड़ रुपये का भुगतान किया था, जिसमें मूलधन के 580 करोड़ रुपये और ब्याज के अतिरिक्त 150 करोड़ रुपये शामिल हैं. चलिए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला? आइये इसके बारे में जानते हैं.

कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
स्पाइसजेट ने बुधवार को जानकारी दी कि वह दिल्ली होई कोर्ट के फैसले के बाद एयरलाइन के पूर्व प्रवर्तक कलानिधि मारन और उनकी कंपनी केएएल एयरवेज को भुगतान किए गए कुल 730 करोड़ रुपये में से 450 करोड़ रुपये का रिफंड मांगेगी. आपको बता दें, अदालत की एक खंडपीठ ने बीती 17 मई को एकल न्यायाधीश पीठ के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसने एक मध्यस्थ पुरस्कार को बरकरार रखा था.  इसमें स्पाइसजेट और उसके प्रमोटर अजय सिंह को मारन को 579 करोड़ रुपये और ब्याज वापस करने के आदेश दिए गए थे.

स्पाइसजेट ने दायर की अपील
31 जुलाई, 2023 को पारित एकल न्यायाधीश के आदेश को चुनौती देने वाली अजय सिंह और स्पाइसजेट द्वारा दायर अपील को पीठ ने स्वीकार कर लिया और मध्यस्थ पुरस्कार को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर नए सिरे से विचार करने के लिए मामले को संबंधित अदालत में वापस भेज दिया. अब फैसला स्पाइसजेट के हक में आया है, जिसके बाद स्पाइसजेट ने बुधवार को एक नियामक फाइलिंग में कहा कि वह मारन और केएएल एयरवेज को भुगतान किए गए 730 करोड़ रुपये में से 450 करोड़ रुपये की वापसी की मांग करेगी.

कंपनी के शेयर ने मारी उछाल
एयरलाइन ने कहा कि स्पाइसजेट ने मारन और केएएल एयरवेज को कुल 730 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, जिसमें मूलधन के 580 करोड़ रुपये और ब्याज के अतिरिक्त 150 करोड़ रुपये शामिल हैं. विवादित आदेश को रद्द करने के साथ, स्पाइसजेट को 450 करोड़ रुपये का रिफंड मिलना तय है. इसके बाद कंपनी के शेयर ने 3.6 प्रतिशत तक की उछाल मारी और 63.25 रुपये पर कारोबार करने लगा. वहीं, दोपहर के बाद शेयर की कीमत थोड़ी नीचे आ गई और वह 1.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 62.02 रुपये पर बंद हुआ.

इसे भी पढ़ें-बैन हटने के बाद किसानों को राहत, इतने दिन में हजारों टन से ज्यादा प्याज हुआ निर्यात

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

10 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

14 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

15 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

15 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

10 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.