✕

होम / बिजनेस / SpiceJet ने 150 क्रू मेंबर्स को 3 महीने की छुट्टी पर भेजा, नहीं मिलेगी सैलरी, जानें वजह

SpiceJet ने 150 क्रू मेंबर्स को 3 महीने की छुट्टी पर भेजा, नहीं मिलेगी सैलरी, जानें वजह

बीते दिन DGCA की चेतावनी के बाद स्पाइसजेट ने केबिन क्रू के 150 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया है, इसके लिए उन्हें वेतन नहीं दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्‍तीय संकट (Financial Crisis) से जूझ रही स्‍पाइसजेट (Spicejet) ने अपने 150 क्रू सदस्यों को तीन महीने के लिए अस्थायी रूप से अवैतनिक छुट्टी (Leave Without Pay) पर भेजने का फैसला लिया है. एयरलाइन ने गुरुवार को इसकी घोषणा की. इस बीच कर्मचारियों को वेतन भी नहीं भी नहीं दिया जाएगा. इस फैसले को लेकर एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि स्पाइसजेट के इस फैसले के पीछे का कारण है कि एयरलाइन अपनी वित्तीय स्थिति को बढ़ावा देने के लिए धन जुटाने पर विचार कर रही है.

स्पाइसजेट ने जारी किया फरमान

विमानन नियामक डीजीसीए की चेतावनी के बाद स्पाइसजेट (SpiceJet) ने 150 केबिन क्रू मेंबर्स को छुट्टी पर भेजने का फरमान जारी किया है. काफी लंबे समय से वित्तीय संकट में फंसी स्पाइसजेट सिर्फ 22 विमानों का संचालन करती है. स्पाइसजेट का कहना है कि कम उड़ानों और पैसेंजर्स के कारण विमान कंपनी को यह फैसला लेना पड़ा है. 150 केबिन क्रू के सदस्य बिना वेतन के 3 महीने की छुट्टी पर रहेंगे.

स्पाइसजेट ने क्या कहा?

इस फैसले को लेकर स्पाइसजेट के प्रवक्‍ता ने कहा कि स्‍पाइसजेट ने 150 केबिन क्रू सदस्यों को तीन महीने के लिए अस्थायी रूप से छुट्टी पर भेजने का कठिन निर्णय लिया है. यह कदम मौजूदा कम यात्रा सीजन और बेड़े के आकार में कमी के जवाब में उठाया गया है, जिसमें संगठन की दीर्घकालिक स्थिरता को ध्यान में रखा गया है. हम अपने क्रू सदस्यों के योगदान को बहुत महत्व देते हैं. इस छुट्टी अवधि के दौरान, वे स्पाइसजेट के कर्मचारियों के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखेंगे, साथ ही उन्हें सभी स्वास्थ्य लाभ और अर्जित अवकाश भी मिलेंगे. 

अस्तित्‍व बचाने को जूझ रही एयरलाइन

तमाम चुनौतियों के बावजूद, स्पाइसजेट अपने भविष्य को लेकर आशावादी बनी हुई है. एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि जैसा कि हम आगामी QIP यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के बाद अपने बेड़े को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं, हम अपने क्रू मेंबर्स का फिर से स्‍वागत करने के लिए उत्‍सुक हैं. स्पाइसजेट ने जुलाई में QIP के माध्यम से 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना को मंजूरी दी थी. ये प्‍लान शेयरधारकों के अप्रूवल और रेगुलेटरी मंजूरी के अधीन है, जो इसकी फाइनेंशियल स्थिति मजबूत करने के प्रयासों का हिस्‍सा है.

बहुत ठीक नहीं है स्थिति

गुरुवार को दुबई एयरपोर्ट ने एयरलाइन बकाया को लेकर स्पाइसजेट के यात्रियों को चेक-इन करने करने से मना कर दिया था. ऐसी और भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. अगस्त में ही दूसरी घटना थी, जब मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने पहले स्पाइसजेट पैसेंजर्स के लिए संभावित फ्लाइट संबंधी व्यवधानों को लेकर एडवायजरी वॉर्निंग जारी की थी. बाद में फाइनेंशयल इश्‍यू के सॉल्‍व होने के बाद एडवायजरी वापस ले ली गई थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

8 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

8 hours ago