✕

होम / बिजनेस / SpiceJet ने सुलझा लिया एक और विवाद, कंपनी को ऐसे मिलेगा फायदा

SpiceJet ने सुलझा लिया एक और विवाद, कंपनी को ऐसे मिलेगा फायदा

स्पाइसजेट के विदेशी कंपनी के साथ विवाद निपटाने की खबर के बीच एयरलाइन के शेयर उड़ान भर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्पाइसजेट (SpiceJet) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने एक्सपोर्ट डेवलपमेंट कनाडा (Export Development Canada) के साथ सैटेलमेंट अग्रीमेंट किया है. इसके जरिए 755 करोड़ के बकाए का सैटेलमेंट हुआ है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि इस सैटलमेंट समझौते से स्पाइसजेट को 567 करोड़ रुपए बचाने में मदद मिलेगी. बता दें कि ये लो-कॉस्ट एयरलाइन आर्थिक संकट का सामना कर रही है.  

अजय सिंह ने कही ये बात
इस अग्रीमेंट के हिस्से के रूप में, स्पाइसजेट 13 EDC-फाइनेंस A400 विमानों का मालिकाना हक हासिल करेगी. इससे कंपनी का बेड़ा मजबूत होगा और वह विस्तार की योजना पर आगे बढ़ सकेगी. कंपनी की ओर से कहा गया है कि समझौते की शर्तें एयरलाइन को प्रमुख देनदारियों को चुकाने की अनुमति देंगी, जिससे उसकी बैलेंस शीट में मजबूती आएगी. स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह ने कहा कि एक्सपोर्ट डेवलपमेंट कनाडा के साथ हुए सेटलमेंट से हमें अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने और एयरलाइन को लॉन्गटर्म में सफलता के लिए स्थापित करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें - GoFirst को खरीदने के लिए बेताब हैं SpiceJet वाले अजय सिंह, उठाया ये कदम

शेयरों में आई तूफानी तेजी
वहीं, कंपनी के शेयरों की बात करें, तो इस खबर के सामने आने के साथ ही इसमें तूफानी तेजी दिखाई दे रही है. दोपहर 2 बजे के आसपास तक स्पाइसजेट का शेयर 6.20% की बढ़त के साथ 62.39 रुपए पर पहुंच गया था. बीते पांच कारोबारी सत्रों में इसमें 5.23% की तेजी आई है. जबकि इस साल अब तक ये शेयर 2.89% ऊपर चढ़ चुका है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 77.50 रुपए है और जिस रफ्तार से यह भाग रहा है, उसे देखकर कहना गलत नहीं होगा कि ये जल्द ही इससे आगे निकल सकता है. 

यहां भी मिली थी सफलता
इससे पहले, स्पाइसजेट ने विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी सेलेस्टियल एविएशन (Celestial Aviation) के साथ चल रहे 29.9 मिलियन डॉलर (करीब 250 करोड़ रुपए) के विवाद को आपसी सहमति से सुलझा लिया था. सेलेस्टियल एविएशन सबसे बड़े एयरक्राफ्ट लीजर ग्रुप AerCap की सब्सिडियरी कंपनी है. स्पाइसजेट और AerCap ने हाल ही में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) को सूचित किया था कि समझौते की शर्तें पूरी हो चुकी हैं और इसलिए वह मामले को खत्म करना चाहती हैं. दोनों कंपनियों के इस आवेदन को NCLT ने स्वीकार कर लिया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

12 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

12 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

13 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

15 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

13 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.