होम / बिजनेस / Spicejet के Ajay Singh को क्यों पड़ी 100 मिलियन डॉलर की जरूरत? क्या है पूरा मामला?

Spicejet के Ajay Singh को क्यों पड़ी 100 मिलियन डॉलर की जरूरत? क्या है पूरा मामला?

Spicejet के प्रमोटर अजय सिंह 100 मिलियन डॉलर की फंडिंग तलाश रहे हैं, आइये जानते हैं उन्हें इतनी बड़ी रकम की जरूरत क्यों है?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्पाइसजेट (Spicejet) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह (Ajay Singh) 100 मिलियन डॉलर्स इकट्ठा करने के लिए ग्लोबल प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं. 

Spicejet के पास बेहतर मौके
मामले से जुड़े कुछ लोगों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया है कि स्पाइसजेट (Spicejet) के अजय सिंह (Ajay Singh) द्वारा यह राशि प्रमोटर का कर्ज चुकाने और कैश के संकट से जूझ रही एयरलाइन को नई इक्विटी प्रदान करने के लिए इकट्ठा की जा रही है. मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बहुत से ग्लोबल फंड्स अभी अजय सिंह के साथ बातचीत कर रहे हैं और फिलहाल इस कर्ज की प्राइसिंग को लेकर भी प्रमुख रूप से बातचीत की जा रही है. यह एक व्यवस्थित क्रेडिट ट्रांजेक्शन होगा. वैसे तो बातचीत अभी अपने बहुत ही शुरुआती स्तर पर है लेकिन भारत के एविएशन सेक्टर की प्रॉफिटेबलिटी में होते सुधार और दिवालिया हो चुके वाडिया ग्रुप (Wadia Group) की बजट एयरलाइन, गो-फर्स्ट (GoFirst) के बाहर हो जाने की वजह से स्पाइसजेट के पास कर्ज चुकाने और फाइनेंस मैनेज करने के ज्यादा और बेहतर मौके उपलब्ध हैं. 

Spicejet का क्या है कहना?
स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह सिर्फ मार्केट द्वारा लगाये जा रहे अनुमान भर हैं और कंपनी इन पर किसी प्रकार का बयान नहीं देना चाहती है. आपको बता दें कि अगस्त में स्पाइसजेट (Spicejet) ने मार्केट में अपनी हिस्सेदारी को बड़ा कर लिया था और फिलहाल यह अकासा एयर (Akasa Air) से भी आगे है. इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि पिछले साल के मुकाबले इस साल अकासा एयर के पैसेंजर ट्रैफिक में 30% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी. फिलहाल स्पाइसजेट में 56.5% की हिस्सेदारी कंपनी के प्रमोटर्स की है और कंपनी के प्रमोटर्स में अजय सिंह (Ajay Singh) का नाम भी शामिल है जो प्रमोटर होने के साथ-साथ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं. इसके अलावा एयरलाइन का 37.9% हिस्सा विभिन्न लेनदारों के पास गिरवी रखा गया है.
 
यह भी पढ़ें: UPI पेमेंट्स के बीच करना पड़ सकता है 4 घंटे इंतजार, नया फैसला लेगी भारत सरकार?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

24 minutes ago

भारतीय डिजिटल मार्केटिंग उद्योग ने खोया बड़ा नाम, Yaap Digital के संस्थापक अतुल हेगड़े का निधन

याप डिजिटल के अलावा अतुल हेगड़े भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. नवाचार को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी के उद्यमियों को सहयोग देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल था.

2 hours ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

2 hours ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

5 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

5 hours ago

बड़ी खबरें

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

24 minutes ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

2 hours ago

VIRGIO ने हंसा निगम को बनाया CMO, ब्रांड की विकास रणनीति की संभालेंगी कमान

हंसा निगम वर्ष 2023 में VIRGIO से जुड़ी थीं. तब से उन्होंने कंपनी की ब्रांड पहचान मजबूत करने और ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

1 hour ago