होम / बिजनेस / खत्म नहीं हो रहे SpiceJet के बुरे दिन, अब एमडी अजय सिंह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

खत्म नहीं हो रहे SpiceJet के बुरे दिन, अब एमडी अजय सिंह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

स्पाइसजेट के एमडी अजय सिंह पर एक कारोबारी ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है. क्या है ये पूरा मामला और कैसे अजय सिंह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. देखिए

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: SpiceJet के एमडी अजय सिंह पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है. अजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यापारी अमित अरोड़ा को करोड़ों रुपये के कंपनी के शेयर अलॉट करने के नाम पर धोखा दिया है. अमित अरोड़ा ने अपनी शिकायत में कहा है कि अजय सिंह ने उन्हें 10 लाख रुपये के शेयरों की फर्जी डिपॉजिटरी इंस्ट्रक्शन स्लिप थमा दी. अमित अरोड़ा का कहना है कि अजय सिंह ने ऐसा ही कई लोगों के साथ किया है. 

क्या है पूरा मामला? 

व्यापारी अमित अरोड़ा नॉन-एयरोनॉटिकल सर्विस देने के व्यापार में हैं. वो देश के कई एयरपोर्ट्स पर एयरपोर्ट रिटेल और हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज देते हैं. अमित आरोड़ा ने कहा कि अजय सिंह ने जब प्रमोटर्स से स्पाइसजेट को खरीदा था, तब मैंने कंपनी को सर्विसेज मुहैया कराई थीं. सर्विसेज के बदले अजय सिंह ने मुझसे वादा किया था कि वो कंपनी के शेयर देंगे. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि अजय सिंह ने उन्हें शेयरों के लिए डिपॉजिटरी इंस्ट्रक्शन स्लिप दी थी, जो कि बाद में अवैध हो गईं, तब मैंने अजय सिंह से कई बार कहा कि वो मुझे वैध स्लिप दें ताकि शेयरों का ट्रांसफर हो सके, लेकिन अजय सिंह ने शेयरों का ट्रांसफर करने से मना कर दिया. तब मेरे पास उनके खिलाफ शिकायत करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था. अजय सिंह पर सुशांत लोक पुलिस स्टेशन में धारा 406, 409, 415, 417, 420 के तहत मामला दर्ज हुआ है.

SpiceJet के बुरे दिन 

आपको बता दें कि स्पाइसजेट के दिन आजकल ठीक नहीं चल रहे हैं. एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी DGCA ने स्पाइसजेट को कारण 
बताओ नोटिस भेजा है, क्योंकि पिछले 18 दिनों में तकनीकी खामी की 8 घटनाएं हुई हैं. DGCA ने अपने नोटिस में कहा है कि स्पाइसजेट एयरलाइन विमान नियम, 1937 की 11वीं अनुसूची और नियम 134 की शर्तों के तहत ‘‘सुरक्षित, दक्ष और विश्वसनीय हवाई सेवाओं को सुनिश्चित करने’’ में नाकाम रही है. घटनाओं की समीक्षा से पता चलता है कि आंतरिक सुरक्षा निरीक्षण खराब है और रखरखाव को लेकर पर्याप्त कदम नहीं उठाये जाने से सुरक्षा में कमी आयी है. 

आपको बता दें कि स्पाइसजेट के विमानों के लेकर बीते हफ्तों में एक के बाद एक बुरी खबरें आई. दो जुलाई को स्पाइसजेट का जबलपुर जा रहा विमान करीब 5,000 फीट की ऊंचाई पर केबिन में धुआं देखने के बाद दिल्ली लौट आया था. बीते हफ्ते मंगलवार को स्पाइसजेट के दिल्ली से दुबई जा रहे एक विमान को फ्यूल इंडिकेटर में खराबी के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया था. मौसम रडार के काम ना करने से स्पाइसजेट का एक मालवाहक विमान मंगलवार को कोलकाता लौट आया. चीन के चोंग्किंग शहर जा रहे विमान के पायलट को उड़ान भरने के बाद पता चला कि उसका मौसम संबंधी रडार काम नहीं कर रहा है. इसके अलावा कांडला से मुंबई जा रहे विमान को उड़ान के दौरान विंडशील्ड में दरार आने के बाद मुंबई में उतार दिया गया था.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

2 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

5 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

6 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

6 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

7 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

2 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

10 hours ago