होम / बिजनेस / तपती दिल्‍ली में इस विमान कंपनी ने छुड़ाए पसीने, वाकिए पर कंपनी ने दिया ये जवाब 

तपती दिल्‍ली में इस विमान कंपनी ने छुड़ाए पसीने, वाकिए पर कंपनी ने दिया ये जवाब 

SpiceJet में 19 जून को सामने आई ये घटना 18 जून को सामने आई घटना से ठीक एक दिन बाद सामने आई है. कंपनी ने इसके लिए जमीनी तापमान को वजह बताया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्‍ली की तपती गर्मी में जहां एक ओर कई लोग बीमार पड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर सोचिए अगर आपको विमान में बिठा दिया जाए और एसी ऑन न किया जाए तो क्‍या कहेंगे…जी हां कुछ ऐसा ही मामला दिल्‍ली एयरपोर्ट पर देखने को मिला जब यात्रियों को विमान में बिठाने के बाद तब तक एसी नहीं चलाया गया जब तक टेक ऑफ नहीं हो गया. 40 डिग्री तापमान में यात्री विमान में रखी मैग्‍जीन से हवा करते दिखाई दे रहे हैं. 

कब की है ये पूरी घटना 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस फ्लाइट में सफर कर रहे रोहन कुमार ने बताया कि ये पूरा मामला दिल्‍ली एयरपोर्ट पर 19 जून को सामने आया जब दिल्‍ली से दरभंगा जाने वाली फ्लाइट (SG486) ने यात्रियों के चेक इन करने के बाद लगभग एक घंटे तक एसी ऑन ही नहीं किया. उन्‍होंने कहा कि विमान में एसी तब ऑन किया गया जब फ्लाइट टेक ऑफ करने लगी. 

ये भी पढ़ें: विवादों में फंसे इस पोर्ट को मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी, कीमत में हुआ इतना इजाफा

स्‍पाइसजेट के प्रवक्‍ता ने कही क्‍या बात? 
लेकिन स्पाइसजेट के प्रवक्ता की ओर से मीडिया को दिए गए बयान के मुताबिक, 19 जून की सुबह 11 बजे उड़ान भरने वाली दिल्ली से दरभंगा की उड़ान संख्या एसजी 476 बिना किसी देरी के समय पर रवाना हो गई. एयर कंडीशनिंग से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा कि विमान में पूरी उड़ान के दौरान और दरभंगा पहुंचने पर सामान्य रूप से संचालित हुआ. 
प्रवक्ता ने ये भी बताया कि उसी विमान ने बिना किसी एयर कंडीशनिंग समस्या के दिल्ली के लिए वापसी उड़ान भी सफलतापूर्वक भरी. दिल्ली में बोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान, अत्यधिक मौसम की गर्मी और विमान के दरवाजे खुले होने के कारण एयर कंडीशनिंग के साथ थोड़ी चुनौतियाँ आईं, क्योंकि बोर्डिंग एयरोब्रिज के माध्यम से नहीं हुई थी.

एक दिन पहले भी सामने आया था मामला 
दिल्‍ली एयरपोर्ट पर ये घटना 18 जून को हुई कुछ इसी तरह की घटना के बाद सामने आया है. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ज्‍यादा तापमान के कारण तकनीकी समस्याओं के चलते यात्रियों को लंबी देरी का सामना करना पड़ा. इंडिगो ने एक बयान जारी कर उड़ान 6ई 2521 की देरी के लिए ‘जमीन के ज्‍यादा तापमान’ के कारण हुई तकनीकी समस्या को जिम्मेदार ठहराया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

23 minutes ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

23 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.