होम / बिजनेस / मुश्किल में स्पाइसजेट, 18 दिन में 8 बार टेक्निकल फॉल्ट; एक्शन में DGCA

मुश्किल में स्पाइसजेट, 18 दिन में 8 बार टेक्निकल फॉल्ट; एक्शन में DGCA

डीजीसीए द्वारा सितंबर 2021 में स्पाइसजेट के ऑडिट में पाया गया कि कलपुर्जों के आपूर्तिकर्ताओं को नियमित आधार पर भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे कलपुर्जों की कमी हो रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: डीजीसीए ने पिछले 18 दिनों में तकनीकी खराबी की आठ घटनाओं के बाद स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया. डीजीसीए की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि स्पाइसजेट एयरलाइन विमान नियम, 1937 के तहत सुरक्षित, दक्ष और विश्वसनीय हवाई सेवाओं को सुनिश्चित करने में नाकाम रही है.

ऑडिट में गड़बड़ी आई थी सामने
डीजीसीए द्वारा सितंबर 2021 में स्पाइसजेट के ऑडिट में पाया गया कि कलपुर्जों के आपूर्तिकर्ताओं को नियमित आधार पर भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे कलपुर्जों की कमी हो रही है. स्पाइसजेट को जारी डीजीसीए के नोटिस पर नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने कहा कि यात्री सुरक्षा सबसे ऊपर है.

पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग
गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान को लेकर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब उसमें तकनीकी खराबी की सूचना मिली. आनन-फानन में प्लेन को पाकिस्तान की तरफ मोड़ दिया गया और कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

इंडिकेटर में खराबी
दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद उसे पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा. इस घटना के संबंध में स्पाइसजेट की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया था कि उड़ान के बाद स्पाइजेट B737 की उड़ान संख्या SG-11 के इंडिकेटर में समस्या आ गई, जिसकी वजह से प्लाइट को कराची की तरफ मोड़ना पड़ा. विमान में पहले से कोई खराबी नहीं थी. उसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.

पटना में भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
आपको बता दें कि पिछले दो हफ्ते में स्पाइसजेट की इमरजेंसी लैंडिग की ये चौथी घटना है. 19 जून को बिहार की राजधानी पटना में भी स्पाइसजेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. टेकऑफ के वक्त उसके लेफ्ट विंग में आग लग गई थी, जिसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. उस विमान में 185 यात्री सवार थे.

केबिन में निकलने लगा धुआं
2 जुलाई को भी दिल्ली से जबलपुर जा रही स्पाइस जेट के विमान के केबिन में धुआं निकलने के कारण दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. उस विमान में 60-70 यात्री सवार थे. 19 जून को ही दिल्ली से गुवाहाटी जा रही स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिग कराई गई थी, जिसमें 165 लोग सवार थे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

7 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

10 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

12 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

12 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

12 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

7 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

15 hours ago