✕

होम / बिजनेस / आखिरकार इस कंपनी को मनाने में कामयाब हुई SpiceJet, कोशिश से बचा लिए 398 करोड़ रुपये 

आखिरकार इस कंपनी को मनाने में कामयाब हुई SpiceJet, कोशिश से बचा लिए 398 करोड़ रुपये 

इस समझौते को मिलाकर कंपनी अब तक कुल तीन विवादों को सुलझाने में कामयाब हो चुकी है और वो इन तीनों से 600 करोड़ रुपये से ज्‍यादा बचा चुकी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्‍पाइसजेट (Spicejet) का एक्‍लॉन आयरलैंड मेडिसिन (Echelon Ireland Madison) से चला आ रहा विवाद अब सुलझता हुआ दिखाई दे रहा है. Spicejet के एक्‍लॉन के साथ चले आ रहे विवाद को कंपनी ने 413 करोड़ रुपये में सुलझा लिया है. Spicejet को इस समझौते के बाद 48 मिलियन डॉलर यानी 398 करोड़ रुपये का फायदा भी हुआ है. इस खबर का स्‍पाइसजेट के शेयरों पर भी असर पड़ा और कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है. 

क्‍या बोले कंपनी के एमडी? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस विवाद को सुलझाने के बाद स्‍पाइसजेट के प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि हमें इस समझौते के बार में बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है. ये समझौता सिर्फ हमारे बेहतरीन वित्‍तीय विवेक को ही नहीं दिखाता है बल्कि 2 एयरफ्रेम के अधिग्रहण के साथ ज्‍यादा जिम्‍मेदार भी बनाता है. 

कंपनी इससे पहले दो और विवाद को सुलझा चुकी है 
स्‍पाइसजेट इससे पहले दो और विवादों को खत्‍म कर चुकी है. कंपनी इससे पहले 28 फरवरी को सेलेसटियन एविएशन के साथ चले आ रहे अपने विवाद को सुलझा चुकी है. दोनों कंपनियों के बीच ये विवाद 250 करोड़ रुपये का था. इस समझौते के तहत कंपनी ने 235 करोड़ रुपये बचाए. उसके बाद 5 मार्च को कंपनी ने एक और विवाद को सुलझाने की बात कही. स्‍पाइसजेट की ओर से कहा गया कि उसने क्रॉस ओसन फर्म के साथ भी अपने विवाद को सुलझा लिया है. ये विवाद 11.2 मिलियन डॉलर यानी 93 करोड़ रुपये का था. कंपनी अब तक अपने तीन विवादों को सुलझाकर कुल 685 करोड़ रुपये की बचत कर चुकी है. 

Spicejet के शेयरों की क्‍या है स्थिति? 
वहीं अगर स्‍पाइसजेट के शेयरों की स्थिति देखें तो गुरुवार को कंपनी के शेयर में 3.20 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है. कंपनी का शेयर सुबह 62 रुपये पर खुला था जबकि खबर लिखे जाने तक ये 63.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. वहीं अगर पिछले 6 महीने की शेयर की ग्रोथ पर नजर डालें तो कंपनी के शेयर में 60 प्रतिशत का इजाफा हो चुका है. जबकि बेंचमार्क निफ्टी 50 में 14 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.  

ये भी पढ़ें:  Exhicon ने हासिल की एक और उपलब्धि, अब इस कंपनी की किया अधिग्रहण
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.