होम / बिजनेस / मुश्किल में घिरी स्पाइसजेट, कर्मचारियों ने लगाया ये बड़ा आरोप

मुश्किल में घिरी स्पाइसजेट, कर्मचारियों ने लगाया ये बड़ा आरोप

वहीं, स्पाइसजेट की ह्यूमन रिसोर्स टीम के एक इंटरनल ईमेल में आर्थिक मजबूरियों का हवाला दिया गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्पाइसजेट एयरलाइन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. कर्मचारियों का कहना है कि लगातार दूसरे महीने उनकी सैलरी में देरी हुई है. वहीं, कंपनी का कहना है कि वो ‘ग्रेड’ के हिसाब से सैलरी का भुगतान कर रही है.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाइट क्रू के सदस्यों के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों का दावा है कि उन्हें जुलाई की सैलरी मिलने में देरी हुई है.

‘फॉर्म-16’ भी नहीं मिला
रिपोर्ट्स में स्पाइसजेट के कर्मचारियों के हवाले से बताया गया है कि कई कर्मियों को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अभी तक ‘फॉर्म-16’ भी नहीं मिला है. उनका यह भी कहना है कि देरी के अलावा उनका यह भी कहना है कि फ्लाइट क्रू के कैप्टन और फर्स्ट ऑफिसर्स को अब भी महामारी-पूर्व का 50 फीसदी वेतन नहीं मिल रहा है.

ईमेल में बताई मज़बूरी
वहीं, एयरलाइन कंपनी का कहना है कि उसने ‘ग्रेड’ के हिसाब से सैलरी का भुगतान करना शुरू कर दिया है. बुधवार को स्पाइसजेट की तरफ से बताया गया कि आज से सैलरी का भुगतान करना शुरू कर दिया है. पिछले महीने की तरह इस बार भी वेतन ग्रेड के हिसाब से दिया जाएगा. वहीं, स्पाइसजेट की ह्यूमन रिसोर्स टीम के एक इंटरनल ईमेल में आर्थिक मजबूरियों का हवाला दिया गया है. 

हो चुके हैं इस्तीफे 
मेल में कहा गया कि फ्यूल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी और जुलाई-सितंबर अवधि के ऐतिहासिक रूप के कमजोर रहने के कारण पिछले कुछ महीने मुश्किल रहे हैं. हालांकि, 1 अगस्त से ईंधन की कीमतों में कमी से राहत के संकेत ज़रूर मिले हैं. फेस्टिवल सीजन के चलते सितंबर के अंत से यात्रियों की मांग भी मजबूत होने की उम्मीद है. गौरतलब है कि वेतन मिलने में देरी के कारण स्पाइसजेट के कई पायलटों ने पिछले कुछ महीनों में कंपनी से इस्तीफा दे दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI Bank विनिवेश पर सरकार अडिग, वित्त मंत्री के बयान से शेयरों में जोरदार उछाल

वित्त मंत्री के बयान के तुरंत बाद IDBI Bank के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई. कारोबार के दौरान शेयर करीब 8% चढ़कर एक महीने के उच्चतम स्तर 79.90 रुपये तक पहुंच गया.

6 minutes ago

Infosys Q4FY26: मुनाफे में 21% की छलांग, निवेशकों के लिए ₹25 डिविडेंड का ऐलान

इंफोसिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के ₹7,033 करोड़ की तुलना में बढ़कर ₹8,501 करोड़ हो गया.

3 hours ago

वैश्विक बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट: रिपोर्ट

मार्च में कच्चे तेल की कीमतों में 53.51% की तेज बढ़ोतरी हुई, जिसने वैश्विक महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी. साथ ही, अमेरिकी डॉलर रुपये के मुकाबले 4.26% मजबूत हुआ, जिससे भारत जैसे उभरते बाजारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा.

3 hours ago

दिल्ली के प्रतिष्ठित ‘ललित होटल’ पर खतरा: 1,063 करोड़ की मांग बहाल, लाइसेंस रद्द करने का आदेश बरकरार

अदालत ने माना कि NDMC द्वारा उठाई गई 1,063 करोड़ रुपये से अधिक की लाइसेंस फीस की मांग वैध है. यह राशि लंबे समय से लंबित बकाया के रूप में मानी जा रही थी, जिसे पहले निचली अदालत ने खारिज कर दिया था.

6 hours ago

Happy Birthday: क्रिकेट के बाद बिजनेस में भी सुपरहिट ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट की दुनिया के ब्रांड सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले सचिन तेंदुलकर ने रिटायरमेंट के बाद भी कमाई और प्रभाव के मामले में अपनी बादशाहत कायम रखी है.

6 hours ago


बड़ी खबरें

IDBI Bank विनिवेश पर सरकार अडिग, वित्त मंत्री के बयान से शेयरों में जोरदार उछाल

वित्त मंत्री के बयान के तुरंत बाद IDBI Bank के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई. कारोबार के दौरान शेयर करीब 8% चढ़कर एक महीने के उच्चतम स्तर 79.90 रुपये तक पहुंच गया.

6 minutes ago

चुनाव ड्यूटी पर तैनात अफसर ही मताधिकार से वंचित, 65 अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील एम.आर. शमशाद ने अदालत में दलील देते हुए इसे पूरी तरह मनमाना और अनुचित बताया है.

1 hour ago

Infosys Q4FY26: मुनाफे में 21% की छलांग, निवेशकों के लिए ₹25 डिविडेंड का ऐलान

इंफोसिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के ₹7,033 करोड़ की तुलना में बढ़कर ₹8,501 करोड़ हो गया.

3 hours ago

डाबर इंडिया बिजनेस के नए सीईओ बने हरजीत एस भल्ला

भल्ला के पास 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है, जिसमें सेल्स, मार्केटिंग और जनरल मैनेजमेंट के विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं.

3 hours ago

सेंसेक्स 2 दिन में 1600 अंक टूटा, आज बाजार में राहत या फिर दबाव?

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 852.49 अंक यानी 1.09% टूटकर 77,664 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी50 इंडेक्स भी 205.05 अंक यानी 0.84% गिरकर 24,173.05 पर आ गया.

6 hours ago