✕

होम / बिजनेस / इकोनॉमिक टर्बुलेंस में फंसी स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह को लेकर आई ये बड़ी खबर

इकोनॉमिक टर्बुलेंस में फंसी स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह को लेकर आई ये बड़ी खबर

कोरोना से ठीक पहले स्पाइसजेट ने मार्च 2020 में 16 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली थी, जो आज सिमटकर 3.1% रह गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इकोनॉमिक टर्बुलेंस में फंसी स्पाइसजेट (SpiceJet) के शेयर होल्डिंग पैटर्न में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. खबर है कि कंपनी के प्रमोटर और चेयरमैन अजय सिंह एयरलाइन में 10% से अधिक हिस्सेदारी बेच सकते हैं. उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक यह डील पूरी हो जाए. दरअसल, स्पाइसजेट पिछले कुछ समय से वित्तीय कठनाइयों का सामना कर रही है. ऐसे में फंड जुटाने के लिए अजय सिंह कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटा सकते हैं.

जुटाने हैं इतने करोड़
स्पाइसजेट को तत्काल फंड की आवश्यकता है, जिसे अजय सिंह कुछ हिस्सेदारी बेचकर प्राप्त करना चाहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय सिंह  एयरलाइन में अपनी 15% तक हिस्सेदारी बेच सकते हैं. यह कदम एयरलाइन के प्रस्तावित क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य 2000 करोड़ रुपए जुटाना है.

हो चुकी है चर्चा 
बताया जा रहा है कि डील के संबंध में भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संभावित निवेशकों के साथ चर्चा हो चुकी है. सितंबर के अंत तक सबकुछ स्पष्ट होने की संभावना है. इस फंड का इस्तेमाल ग्राउंडेड विमानों को वापस काम पर लगाने, कर्ज का निपटान करने और बेड़े में कुछ नए विमानों को शामिल करने पर किया जाएगा. इस बारे में एयरलाइन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान अब तक सामने नहीं आया है.

ढीली हो रही पकड़
आकाश पर स्पाइसजेट की पकड़ ढीली हुई है. जुलाई में स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी घटकर केवल 3.1% रह गई, जो जून में 3.8 प्रतिशत थी. इसी तरह, अकासा एयर की हिस्सेदारी भी  4.8% से घटकर 4.7 रह गई है. स्पाइसजेट इस समय आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही है. कोरोना महामारी के फैलने से ठीक पहले स्पाइसजेट ने मार्च 2020 में 16 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली थी और आज यह सिमटकर 3.1% रह गई है. कंपनी ने जुलाई 2024 में 4,05,000 घरेलू यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

2 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

4 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

5 hours ago

बड़ी खबरें