✕

होम / बिजनेस / ग्लोबल रेटिंग एजेंसी से 14 साल बाद Bharat को मिली इस खुशी के क्या हैं मायने?

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी से 14 साल बाद Bharat को मिली इस खुशी के क्या हैं मायने?

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग ने भारत के सॉवरेन रेटिंग आउटलुक को ‘स्थिर’ से बढ़ाकर ‘सकारात्मक’ कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्थिक रूप से मजबूत होते भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है. अमेरिकी एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग ने 14 साल बाद भारत की साख में इजाफा किया है. एसएंडपी के इस फैसले का मतलब है कि वैश्विक स्तर पर भारत की आर्थिक छवि में निखार आएगा और उसकी लोन लेने की कैपेसिटी में भी इजाफा होगा. पिछले पांच सालों में सार्वजनिक खर्च की बेहतर गुणवत्ता तथा सुधारों और राजकोषीय नीतियों में व्यापक निरंतरता की उम्मीद के बीच 14 साल के अंतराल के बाद S&P ने भारत की रेटिंग में बदलाव किया है. 

आउटलुक स्टेबल से पॉजिटिव
एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग ने भारत के सॉवरेन रेटिंग आउटलुक को ‘स्थिर’ से बढ़ाकर ‘सकारात्मक’ कर दिया है. हालांकि, एसएंडपी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को लोएस्ट इन्‍वेस्‍टमेंट ग्रेड BBB- पर बरकरार रखा है. BBB- सबसे निचली इन्वेस्टमेंट कैटेगरी रेटिंग है. अमेरिकी एजेंसी ने पिछली बार 2010 में रेटिंग आउटलुक को ‘नेगेटिव’ से बढ़ाकर ‘स्टेबल’ किया था. S&P ने कहा कि यदि भारत सतर्क राजकोषीय और मौद्रिक नीति अपनाता है, तो सरकार के बढ़े हुए कर्ज तथा ब्याज के बोझ में कमी आएगी. इससे आर्थिक मोर्चे पर जुझारूपन बढ़ेगा. अगर ऐसा होता है, तो वह अगले 24 महीने में भारत की साख को और बढ़ा सकती है. बता दें कि एसएंडपी की रेटिंग भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा सरकार को 2.10 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड डिविडेंड ट्रांसफर करने के एक सप्ताह के भीतर आई है. इस रकम का इस्तेमाल सरकार के राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए किया जा सकता है.

क्या होती है सॉवरेन रेटिंग?
एसएंडपी ने आगे कहा कि मजबूत बढ़ोतरी और सरकारी खर्च की बढ़ती गुणवत्ता के दम पर भारत का आउटलुक संशोधित कर ‘पॉजिटिव’ किया गया है.  गौरतलब है कि सॉवरेन रेटिंग किसी देश के इन्वेस्टमेंट आउटलुक के जोखिम स्तर को मापने का एक साधन है. साथ ही यह निवेशकों को देश की कर्ज चुकाने की क्षमता से अवगत कराती है. निवेशक इस रेटिंग को देश की साख के मापदंड के तौर पर देखते हैं और इसका उधार लेने की लागत पर असर पड़ता है. अमेरिकी एजेंसी ने कहा कि भारत के प्रति हमारा सकारात्मक परिदृश्य इसकी मजबूत आर्थिक बढ़ोतरी, सरकारी व्यय की गुणवत्ता में स्पष्ट सुधार और राजकोषीय समावेशन के प्रति राजनीतिक प्रतिबद्धता पर आधारित है.  

तेज गति से दौड़ी GDP  
ग्लोबल एजेंसी का अनुमान है कि पिछले 3 सालों में रियल जीडीपी की ग्रोथ रेट औसतन 8.1% सालाना रही है, जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे अधिक है. एसएंडपी ने कहा कि यदि भारत का राजकोषीय घाटा कम होता है और परिणामस्वरूप सामान्य सरकारी लोन संरचनात्मक आधार पर सकल घरेलू उत्पाद के सात प्रतिशत से नीचे आ जाता है, तो वह रेटिंग बढ़ा सकती है. एजेंसी ने कहा कि भारत में पिछले चार से पांच सालों में सरकारी खर्च की गुणवत्ता में सुधार हुआ है. सार्वजनिक निवेश तथा उपभोक्ता गति अगले तीन से चार साल में ठोस वृद्धि संभावनाओं को आधार प्रदान करेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

3 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

7 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

8 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

8 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

3 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.