होम / बिजनेस / ब्रिटेन के सबसे रईस रहे Hinduja Group के चेयरमैन SP हिंदुजा का निधन

ब्रिटेन के सबसे रईस रहे Hinduja Group के चेयरमैन SP हिंदुजा का निधन

1990 से लगातार ही उन्हें ब्रिटेन और एशिया के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में शामिल किया जाता रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) के चेयरमैन और हिंदुजा भाइयों में सबसे बड़े, श्रीचंद परमानन्द हिंदुजा (SP Hinduja) का आज 87 साल की उम्र में निधन हो गया. पिछले कुछ समय से उनकी तबियत खराब चल रही थी. वह एक ब्रिटिश नागरिक भी थे और उनका निधन ब्रिटेन की राजधानी लंदन में हुआ है. 

कौन थे SP हिंदुजा? 
श्रीचंद परमानंद हिंदुजा भारतीय मूल के ब्रिटिश अरबपति बिजनेसमैन, इन्वेस्टर और समाज-सेवी थे. वह हिंदुजा ग्रुप के प्रमुख शेयरहोल्डर और चेयरमैन थे. अपने भाई गोपीचंद हिंदुजा के साथ ही मई 2020 में वह ब्रिटेन के सबसे अमीर आदमी थे. 1990 से लगातार ही उन्हें ब्रिटेन और एशिया के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में शामिल किया जाता रहा. साल 2022 में SP हिंदुजा को Sunday Times Rich List में सबसे ऊपर फीचर किया गया और इस वक्त उनकी संपत्ति लगभग 28.47 बिलियन यूरो यानी लगभग 254 अरब रुपये थी. 

जन्म और शिक्षा
SP हिंदुजा का जन्म 28 नवम्बर 1935 में सिंध प्रांत के कराची में हुआ था जो उस वक्त ब्रिटिश भारत के अंर्तगत आया करता था. SP हिंदुजा अपने पिता यानी परमानंद दीपचंद हिंदुजा के दूसरे बेटे थे. SP हिंदुजा ने मुंबई के डावर कॉलेज ऑफ कॉमर्स और RD नेशनल कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की. SP हिंदुजा ने मुंबई और ईरान के तेहरान में अपने पिता के टेक्सटाइल और ट्रेडिंग के व्यापार से अपने बिजनेस की शुरुआत की थी. उन्हें अपने करियर में बहुत जल्द ही कामयाबी मिली और वह आलू, प्याज और कच्चे लोहे को भारत से ईरान में लेजाकर बेचा करते थे. 1979 में हिंदुजा परिवार ईरान से लंदन में शिफ्ट हो गए. 

बिजनेस और Bofors कंट्रोवर्सी
इसके बाद साल 1980 में हिंदुजा ग्रुप द्वारा British Leyland का अधिग्रहण किया गया और इसी कंपनी को अब Ashok Leyland के नाम से जाना जाता है. इसी साल उन्होंने Chevron से Gulf Oil को भी खरीद लिया. उसके बाद साल 1990 में हिंदुजा ग्रुप ने स्विट्जरलैंड और भारत में बैंकों की स्थापना की जिसके बाद उन्हें भी टाटा, बिरला और अंबानी की तरह भारत के सबसे जाने माने बिजनेस परिवारों में गिना जाने लगा. साल 2012 में हिंदुजा ग्रुप ने 1.045 बिलियन डॉलर्स में अमेरिकी कंपनी Houghton International का अधिग्रहण पूरा किया, जो उस वक्त दुनिया की सबसे बड़ी मेटल फ्लूड बनाने वाली कंपनी थी. साल 1980 में हिंदुजा परिवार पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने 81 मिलियन SEK (स्वीडिश करेंसी) लेकर हथियार बनाने वाली स्वीडन कंपनी Bofors को एक भारतीय कॉन्ट्रैक्ट दिलवाया था. हालांकि बाद में एक अदालत ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था.

परिवार ने दी सूचना
परिवार के प्रवक्ता ने दुःख प्रकट करते हुए कहा, गोपीचंद, प्रकाश, अशोक और पूरा हिंदुजा परिवार बहुत ही भारी दिल से आपको सूचित करना चाहते हैं कि परिवार के सबसे वरिष्ठ, आदरणीय और हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन SP हिंदुजा का आज निधन हो गया है. 
 

यह भी पढ़ें: जानिये कैसे भारत के लिए संजीवनी बूटी है Green Hydrogen!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

6 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

6 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

8 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

10 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

11 hours ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

7 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

6 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

8 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

10 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

11 hours ago