✕

होम / बिजनेस / इस राज्य में दक्षिण तटीय रेलवे जोन को मिली मंजूरी, ट्रेड, रोजगार और विकास को मिलेगा बढ़ावा!

इस राज्य में दक्षिण तटीय रेलवे जोन को मिली मंजूरी, ट्रेड, रोजगार और विकास को मिलेगा बढ़ावा!

दक्षिण तटीय रेलवे जोन से क्षेत्रीय संपर्क में सुधार होगा, व्यापार और रोजगार में वृद्धि होगी, और लोगों को आधुनिक रेल सेवाओं का लाभ मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दक्षिण तटीय रेलवे जोन (South Coastal Railway Zone) को मंजूरी दे दी है, जो देश का 18वां रेलवे जोन होगा. इस ऐतिहासिक कदम से न केवल आंध्र प्रदेश के विकास को गति मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय संपर्क में भी सुधार होगा. नए रेलवे डिवीजन और बेहतर सेवाओं से रोजगार के अवसर पैदा होंगे, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और समग्र विकास को एक नई दिशा मिलेगी. इस फैसले से आंध्र प्रदेश के लोग बेहतर और आधुनिक रेलवे सेवाओं का लाभ उठाएंगे, साथ ही विशाखापत्तनम को एक प्रमुख रेलवे केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. तो आइए जानते हैं रेलवे की क्या प्लानिंग है?

रेलवे सेवाओं में सुधार और क्षेत्रीय संपर्क में मजबूती

यह रेलवे जोन आंध्र प्रदेश के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होगा. यह निर्णय आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत लिया गया है और यह संसद में किए गए वादे को पूरा करता है. साउथ कोस्ट रेलवे जोन के निर्माण से रेलवे सेवाओं में सुधार होगा और व्यापार, रोजगार तथा विकास को बढ़ावा मिलेगा. इसके तहत वाल्टेयर डिवीजन को छोटा कर अब विशाखापत्तनम रेलवे डिवीजन में शामिल किया गया है. यह रेलवे का 18वां जोन होगा, जिससे रेलवे का बुनियादी ढांचा और कार्यकुशलता बेहतर होगी. 

आर्थिक विकास और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा 

इस जोन के निर्माण से आंध्र प्रदेश के लोगों को बेहतर रेलवे सेवाएं मिलेंगी. नए रेलवे डिवीजन के कारण नौकरियों के अवसर उत्पन्न होंगे, व्यापार और उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा और क्षेत्र का समग्र विकास होगा. विशाखापत्तनम को एक प्रमुख रेलवे केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे शहर का आर्थिक विकास होगा. इसके अतिरिक्त, रायगढ़ा डिवीजन के निर्माण से ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा, जिससे यात्रियों के आवागमन में आसानी होगी और व्यापार तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. वहीं, इस निर्णय से देश में रेलवे नेटवर्क का विस्तार होगा और विभिन्न हिस्सों के बीच संपर्क में सुधार होगा.   

भारतीय रेलवे में जोन और डिवीजन की संख्या  

वर्तमान में भारतीय रेलवे में 17 जोन और 68 डिवीजन हैं. मध्य रेलवे (मुंबई, भुसावल, नागपुर, सोलापुर, पुणे); पूर्व रेलवे (आसनसोल, हावड़ा, सियालदह, मालदह); पूर्व मध्य रेलवे (सोनपुर, समस्तीपुर, दानापुर, धनबाद और मुगलसराय); पूर्वी तट रेलवे (खुर्दा रोड, संबलपुर, वाल्टेयर); उत्तर रेलवे (अंबाला, दिल्ली, लखनऊ, मोरादाबाद, फ‍िरोजपुर); उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज, आगरा, झांसी); पूर्वोत्तर रेलवे (लखनऊ, इज्जतनगर, वाराणसी); पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (अलीपुरद्वार, कटिहार, लमडिंग, रंगिया, तिनसुकिया); उत्तर पश्चिम रेलवे (अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर); दक्षिण रेलवे (चेन्नई, मदुरै, पलक्कड़, तिरुचिरापल्ली, तिरुवनंतपुरम, सेलम); दक्षिण मध्य रेलवे (गुंटकल, गुंटूर, हैदराबाद, नांदेड़, सिकंदराबाद, विजयवाड़ा); दक्षिण पूर्व रेलवे (आद्रा, चक्रधरपुर, खड़गपुर, रांची); दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (रायपुर, नागपुर, बिलासपुर); दक्षिण पश्चिम रेलवे (बेंगलुरु, हुबली, मैसूरु); पश्चिम रेलवे (मुंबई, बड़ौदा, रतलाम, अहमदाबाद, राजकोट, भावनगर); पश्चिम मध्य रेलवे (भोपाल, जबलपुर, कोटा); और मेट्रो रेलवे कोलकाता। साउथ कोस्‍ट रेलवे जोन के बनने के बाद जोनों की संख्या 18 हो जाएगी.  


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

10 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

12 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

13 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

14 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

12 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

10 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

13 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

13 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

17 hours ago