होम / बिजनेस / अब बिजनेस की पिच पर बैटिंग करेंगे Sourav Ganguly, जानें क्या है उनका प्लान

अब बिजनेस की पिच पर बैटिंग करेंगे Sourav Ganguly, जानें क्या है उनका प्लान

सौरव गांगुली लंबे समय से क्रिकेट से जुड़े रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान के साथ-साथ बीसीसीआई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रिकेट की पिच पर सफलता की इबारत लिखने वाले सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) अब बिजनेस की पिच पर बैटिंग करने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर में स्टील फैक्ट्री लगाएंगे. माना जा रहा है कि फैक्ट्री का काम अगले पांच-छह महीनों में पूरा हो जाएगा. बता दें कि दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ स्पेन में हैं. वहीं से उन्होंने स्टील प्रोडक्शन के क्षेत्र में मजबूती से उतरने की अपनी योजना का खुलासा किया है.   

...मैंने केवल क्रिकेट ही नहीं खेला 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) 12 दिवसीय स्पेन और दुबई यात्रा पर हैं और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान भी उनके साथ हैं. सौरव गांगुली के राजनीति में उतरने की चर्चा भी लगातार चली आ रही है, लेकिन उन्होंने फिलहाल सियासी पिच पर उतरने के बजाए बिजनेस की पिच पर खुद को मजबूत करने का ही फैसला लिया है. अपने बिजनेस प्लान की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा - मैं इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करना चाहती हूं, क्योंकि हम बंगाल में तीसरा स्टील प्लांट शुरू करने जा रहे हैं. कई लोगों को ऐसा लगता है कि मैंने केवल क्रिकेट ही खेला है. लेकिन हमने 2007 में एक छोटे से स्टील प्लांट की शुरुआत की थी और पांच-छह महीने में दूसरा प्लांट भी तैयार हो जाएगा.

बिजनेस से जुड़ी हैं जड़ें
मैड्रिड में 'बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट' को संबोधित करते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि वह भले ही स्पोर्ट्स से जुड़े रहे, लेकिन उनकी पारिवारिक जड़ें बिजनेस से जुड़ी हैं. उनके दादा ने 50-55 साल पहले छोटा सा व्यवसाय शुरू किया था, उस समय की राज्य सरकारें बेहद सपोर्टिव थीं. पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा कि इस राज्य ने हमेशा बाकी दुनिया को व्यापार के लिए आमंत्रित किया है. यही कारण है कि CM ममता बनर्जी आज इस देश में मौजूद हैं.   
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO से पहले बड़ी डील, SBI ने 1,655 करोड़ रुपये में बेची 1.42% हिस्सेदारी

SBI ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत SBI Funds Management के 2.88 करोड़ इक्विटी शेयर 30 निवेशकों को बेचे हैं. इस हिस्सेदारी की बिक्री 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो IPO के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है.

7 hours ago

ट्रंप की एक टिप्पणी, 1,677 अंकों की गिरावट और RBI के प्रॉप-ट्रेडिंग प्रतिबंधों से पैदा हुआ लिक्विडिटी का संकट

बुधवार को बाजार में आई भारी गिरावट ने केंद्रीय बैंक के बैंक गारंटी नियमों को लेकर उद्योग की बहस को फिर से तेज कर दिया है. लेकिन जहां एक ओर पूरा उद्योग एकजुट नजर आ रहा है, वहीं अंदरखाने ब्रोकरेज कंपनियां इस मुद्दे पर बंटी हुई हैं. साथ ही RBI के कदम के पीछे भी ठोस वजहें हो सकती हैं.

8 hours ago

नवीन कुंडू ने VOYAGE 1 में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी, Tourism Futures.AI के साथ होगा एकीकरण

इस अधिग्रहण के साथ VOYAGE 1 का एकीकरण कुंडू के डेस्टिनेशन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Tourism Futures.AI के साथ किया जाएगा.

10 hours ago

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, मंगलुरु में 17.5 लाख टन का रणनीतिक तेल भंडार बनाएगी ONGC

भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85% आयात करता है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, समुद्री व्यापार मार्गों पर खतरे और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए रणनीतिक तेल भंडार की अहमियत और बढ़ गई है.

10 hours ago

टियर-2 शहर भारत के रियल एस्टेट का भविष्य, लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर बने नए हॉटस्पॉट

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 से 2026 के बीच देश के प्रमुख टियर-2 शहरों में आवासीय मांग 14% की सालाना दर से बढ़ी, जबकि लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर जैसे शहरों में यह वृद्धि करीब 20% रही.

11 hours ago

बड़ी खबरें

PhonePe पर अब मिनटों में भरें ITR और GST, लॉन्च हुई नई टैक्स फाइलिंग सर्विस

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PhonePe पर इस फीचर के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ITR और GST से जुड़े काम करने की सुविधा मिलेगी.