होम / बिजनेस / Sourav Ganguly को इस कंपनी ने चुन लिया अपना ब्रैंड एम्बेसडर!

Sourav Ganguly को इस कंपनी ने चुन लिया अपना ब्रैंड एम्बेसडर!

कंपनी उनकी मदद से अपने ब्रैंड की पहचान को नई ऊंचाईयों पर ले जाने और बेहतर तरीके से कस्टमर्स का ध्यान खींचने की तैयारी कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

विभिन्न कंपनियों के पोर्टफोलियो वाली कंपनी राणा ग्रुप ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को अपने नए ब्रैंड एम्बेसडर के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है. कंपनी ने सौरव गांगुली के साथ इसलिए पार्टनरशिप की है ताकि वह अपनी ब्रैंड वैलयूज को प्रमोट कर सके, ब्रैंड को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैला सके और वृद्धि कर सके. 

क्यों सौरव गांगुली ही हैं परफेक्ट ब्रैंड एम्बेसडर    
अपने जज्बे, एनर्जी, और प्रभाव के चलते सौरव गांगुली इस भूमिका के लिए बिलकुल ठीक मालूम होते हैं. कंपनी उनकी मदद से अपने ब्रैंड की पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और ज्यादा बेहतर तरीके से कस्टमर्स का ध्यान अपनी ओर खींचने की तैयारी कर रही है. राणा ग्रुप के चेयरमैन और CMD दर्शन सिंह राणा ने बातचीत के दौरान कहा, हमारी टीम सौरव गांगुली के साथ काम करने के लिए बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड है. हमें लगता है कि हकीकत में सौरव गांगुली ही हमारे ब्रैंड का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं और हम देखना चाहते हैं कि उनके द्वारा हमारे ब्रैंड पर क्या प्रभाव डाला जाता है.

कंपनी ने लिया जरूरी फैसला 
इस पार्टनरशिप की घोषणा करने के साथ ही राणा ग्रुप प्राथमिक तौर पर IOT आधारित स्मार्ट खेती को अपने प्रमुख एजेंडा में प्रमोट करेगा. Erisha Edu Support LLP, Erisha Agritech Private Limited और Erisha E Mobility Private Limited जैसे  3 प्रमुख वर्टिकल्स के अंतर्गत एजुकेशन बिजनेस और इनकी टेक्नोलॉजी से जुड़े पूरे इकोसिस्टम को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स द्वारा कवर किया जाएगा. कंपनी द्वारा यह फैसला एक आम आदमी की जरूरत, बच्चे की क्वालिटी एजुकेशन और प्रमुख क्षेत्रों की तरफ ध्यान लेकर जाने की इस वक्त की जरूरत को समझते हुए लिया गया है. 

कंपनी ने लॉन्च किये इलेक्ट्रिक वाहन
इस पार्टनरशिप के बारे में बात करते हुए गांगुली ने कहा, मैं राणा ग्रुप का हिस्सा बनकर बहुत ज्यादा खुश हूं. मेरे लिए हर पार्टनरशिप का मतलब आगे बढ़ने का रास्ता होता है और मुझे उम्मीद है कि मेरी पार्टनरशिप से ब्रैंड को आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी. मेरा वादा है कि मैं अपनी स्किल्स और अनुभव का इस्तेमाल राणा ग्रुप को सफल बनाने के लिए करूंगा. सौरव गांगुली को अपना ब्रैंड एम्बेसडर घोषित करने के साथ-साथ, राणा ग्रुप ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन भी लॉन्च किये हैं. इतना ही नहीं कंपनी ने स्मार्ट फार्मिंग, एजुकेशन, स्मार्ट चार्जिंग के लिए 4 ऐप्स भी लॉन्च किये हैं. 
 
यह भी पढ़ें: Physics Wallah ने खेला 100 करोड़ का दांव, जानिये क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

9 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

9 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

11 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

13 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

10 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

9 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

11 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.