होम / बिजनेस / Sony उठाने जा रही है ऐसा कदम, टूट जाएगा सैकड़ों का दिल; क्या आपको है खबर?

Sony उठाने जा रही है ऐसा कदम, टूट जाएगा सैकड़ों का दिल; क्या आपको है खबर?

पिछले साल की तरह इस साल भी छंटनी का सिलसिला जारी है. अब तक कई कंपनियां छंटनी कर चुकी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नौकरी जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. खबर है कि सोनी (Sony) ने अपने प्लेस्टेशन के सैकड़ों कर्मचारियों को बेरोजगार करने का फैसला लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Sony अपने प्ले स्टेशन (PlayStation) डिवीजन से करीब 900 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है, जो यूनिट की ग्लोबल वर्कफोर्स का लगभग 8% है. प्लेस्टेशन के चेयरमैन और सीईओ जिम रयान द्वारा इस संबंध में कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा गया है. सीईओ ने लिखा है कि यह बेहद कठिन फैसला है, जो कई महीनों की चर्चा के बाद लिया गया है.

बिक्री का अनुमान घटाया 
कंपनी के इस फैसले असर उन सभी क्षेत्रों के कर्मचारियों पर पड़ेगा जहां, PlayStation को बंद किया जा रहा है. इसमें PlayStation का लंदन स्टूडियो भी शामिल है. गौरतलब है कि Sony के गेमिंग प्रतिद्वंद्वी माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले महीने करीब 1900 नौकरियों में कटौती का ऐलान किया था. हालांकि, एक और प्रतिद्वंद्वी निंटेंडो की तरफ से फिलहाल ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि सोनी ने इस साल के लिए अपने PS5 बिक्री पूर्वानुमान को 25 मिलियन यूनिट से घटाकर केवल 21 मिलियन कर दिया है.

इस वजह से लिया फैसला
जानकारों का मानना है कि प्लेस्टेशन 5 यानी PS5 की मांग Sony के अनुमान की तुलना में तेजी से घट रही है. लिहाजा, लागत कम करने और अपने गेमिंग व्यवसाय को हार्डवेयर रिवेन्यु पर कम निर्भर करने के लिए कंपनी छंटनी जैसी कदम उठा रही है. सोनी के इस साल के अंत में एक अपडेटेड PS5 प्रो कंसोल जारी करने की संभावना है, इससे कंपनी को सेल बढ़ाने में मदद मिल सकती है. सीईओ जिम रयान ने कर्मचारियों को भेजे गए इंटरनल मेल में लिखा है कि हमें डेवलपर्स एवं गेमर्स की अपेक्षाओं को पूरा करने और गेमिंग में फ्यूचर टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने की जरूरत है. इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए हमने एक कदम पीछे लिया.  

लगातार हो रही छंटनी
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह साल भी अब तक अच्छा नहीं रहा है. बड़ी से लेकर छोटी कई कंपनियां अपनी वर्कफोर्स में कटौती कर चुकी हैं. खासकर IT सेक्टर में छंटनी की कई खबरें सामने आई हैं. पिछले महीने मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि विप्रो (Wipro) फिर छंटनी करने जा रही है. विप्रो के मिड लेवल के 100 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है. दरअसल, कंपनी कॉस्ट कटिंग और मार्जिन में सुधार पर फोकस कर रही है, इसलिए छंटनी का फैसला लिया जा सकता है. इसी तरह, पेमेंट फर्म Pay Pal ने 2500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया था. कंपनी अपनी 9% वर्कफोर्स कम करना चाहती थी, इसलिए छंटनी का फैसला लिया गया. हाल ही में खबर आई थी कि स्पाइसजेट भी छंटनी करने वाली है. स्पाइसजेट में 9000 कर्मचारी हैं, जिनमें से 1400 को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

1 hour ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

4 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

4 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

5 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

6 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

4 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

1 hour ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

2 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

4 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

4 hours ago