✕

होम / बिजनेस / Sony Pictures ने नया CEO किया नियुक्त, इस पूर्व पत्रकार को मिली जिम्मेदारी

Sony Pictures ने नया CEO किया नियुक्त, इस पूर्व पत्रकार को मिली जिम्मेदारी

एनपी सिंह ने पिछले हफ्ते सोनी में 25 साल काम करने के बाद पद छोड़ने का ऐलान किया था. Disney Star में बनर्जी हिंदी एंटरटेनमेंट और Disney+ Hotstar के लिए कंटेंट की देखरेख करते थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) ने डिज्नी स्टार के गौरव बनर्जी को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है. वे एनपी सिंह की जगह लेंगे. एनपी सिंह ने पिछले सप्ताह सोनी में 25 साल काम करने के बाद पद छोड़ने की घोषणा की थी. इससे पहले Disney Star में बनर्जी ने हिंदी मनोरंजन और Disney+ Hotstar के लिए कंटेंट की देखरेख करते थे. इसके साथ ही उन्होंने Star Bharat के साथ-साथ हिंदी व अंग्रेजी फिल्मों, किड्स और इन्फोटेनमेंट और रिजनल (ईस्ट) चैनलों के लिए बिजनेस हेड के रूप में काम किया है.

2004 में शुरू किया था करियर

पूर्व पत्रकार गौरव बनर्जी ने आजतक से अपना करियर शुरू किया और 2004 में स्टार न्यूज़ में प्राइम-टाइम एंकर और सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में शामिल हुए. 2005 में उन्होंने बंगाली न्यूज़ चैनल स्टार आनंदा को लॉन्च करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. 2008 में वे स्टार इंडिया में चले गए और नेटवर्क के रीजनल एंटरटेनमेंट चैनलों के लिए लीड कंटेट स्ट्रेटेजी का नेतृत्व किया, जिससे कंपनी को बंगाल में स्टार जलसा और महाराष्ट्र में स्टार प्रवाह के लॉन्च के साथ न्यू मार्केट्स में विस्तार करने में मदद मिली.

NYKAA के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त हुए Santosh Desai

स्टार प्लस को किया पुनर्जीवित

2009 में Star Plus के कंटेंट स्ट्रेटेजी के प्रमुख नियुक्त किए गए गौरव बनर्जी ने दीया और बाती हम, और ससुराल गेंदा फूल जैसे हिट शो के साथ चैनल को फिर से जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे चैनल 2010 में अपनी नेतृत्व स्थिति वापस पा सका. उन्हें 2013 में Star Plus के जनरल मैनेजर के रूप में पदोन्नत किया गया और 2015 में कंटेंट स्टूडियो के नेतृत्व का कार्यभार संभाला. गौरव बनर्जी ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, दिल्ली के मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर से फिल्म निर्माण और टीवी प्रोडक्शन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन की डिग्री भी हासिल की है. 

एनपी सिंह ने हाल ही में दिया है इस्तीफा

आपको बता दें कि सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के MD और CEO एनपी सिंह ने कंपनी के साथ 25 साल तक जुड़े रहने के बाद पद छोड़ने का फैसला किया है. सोनी ने बताया कि सिंह इस्तीफे के बाद भी कंपनी के साथ जुड़े रहेंगे. वह सलाहकार की भूमिका निभाएंगे. जून 1999 में एनपी सिंह सोनी इंडिया में CFO के रूप में शामिल हुए थे. 2014 में उन्हें कंपनी के MD और CEO के पद पर प्रमोट किया गया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

4 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

8 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

9 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

9 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

4 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.