✕

होम / बिजनेस / गिरते बाजार में भी चमके कुछ स्टॉक्स, निवेशकों के लिए बने मौके

गिरते बाजार में भी चमके कुछ स्टॉक्स, निवेशकों के लिए बने मौके

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 376.28 अंक गिरकर 85,063.34 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 71.60 अंक टूटकर 26,178.70 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन कमजोरी के बावजूद कुछ चुनिंदा शेयरों में मजबूती के साफ संकेत नजर आ रहे हैं. वैश्विक तनाव और अमेरिकी टैरिफ को लेकर बढ़ी अनिश्चितता के बीच जहां प्रमुख सूचकांक दबाव में रहे, वहीं Crisil, NALCO समेत कई स्टॉक्स ने 52 हफ्ते का नया उच्च स्तर छूकर निवेशकों का ध्यान खींचा है. आइए जानते हैं बाजार का पूरा हाल और आज किन शेयरों में दिख रही खरीदारी या कमजोरी.

सेंसेक्स-निफ्टी लगातार दूसरे दिन फिसले

मंगलवार को दलाल स्ट्रीट पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 376.28 अंक या 0.44% गिरकर 85,063.34 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 71.60 अंक या 0.27% टूटकर 26,178.70 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 539 अंक से ज्यादा गिरकर 84,900 के आसपास भी पहुंच गया था. हालांकि एशियाई बाजारों में मजबूती थी, लेकिन भारत पर टैरिफ बढ़ाने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी ने निवेशकों को सतर्क बनाए रखा.

गिरावट की बड़ी वजह

बाजार पर दबाव की मुख्य वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में भारी बिकवाली रही. वैश्विक स्तर पर तनाव और व्यापार नीतियों को लेकर अनिश्चितता ने निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता को सीमित किया.

सेंसेक्स शेयरों का हाल

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से कई में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला. टाटा समूह की कंपनी ट्रेंट के शेयरों में 8.62% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. दिसंबर तिमाही के रेवेन्यू ग्रोथ आंकड़े बाजार की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. रिलायंस इंडस्ट्रीज 4.42% फिसल गया. आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इंटरग्लोब एविएशन और एचडीएफसी बैंक भी नुकसान में रहे. वहीं दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में मजबूती देखने को मिली.

इन शेयरों में दिख रही मजबूत खरीदारी

बाजार की कमजोरी के बीच कुछ स्टॉक्स ने तकनीकी तौर पर मजबूती दिखाई है. Indian Energy Exchange, Crisil, NALCO, NAVA, Divi's Laboratories, Ipca Labs और Apollo Hospitals ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. विशेषज्ञों के मुताबिक यह इन शेयरों में आगे भी तेजी बने रहने का संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

तकनीकी संकेतक MACD ने कुछ शेयरों में कमजोरी की ओर इशारा किया है. Trent, Kaynes Technology, Swiggy, Saregama India, Reliance Industries, Cummins India और Mahanagar Gas में मंदी के संकेत मिले हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आगे दबाव और गिरावट देखने को मिल सकती है. विशेषज्ञों ने कहा है कि मौजूदा माहौल में जिन स्टॉक्स में नए उच्च स्तर बन रहे हैं, वहां ट्रेंड के साथ बने रहना फायदेमंद हो सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

11 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

14 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

14 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

15 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

11 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

11 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.