होम / बिजनेस / टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी और SIDBI ने मिलाया हाथ, MSMEs को ऐसे मिलेगा फायदा 

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी और SIDBI ने मिलाया हाथ, MSMEs को ऐसे मिलेगा फायदा 

सोलर पीवी प्लांट लगवाने की इच्छा रखने वाले MSMEs को आसान फाइनेंसिंग विकल्प प्रदान करने के लिए TPSSL और SIDBI ने MoU पर साइन किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की सबसे बड़ी एकीकृत सौर कंपनियों में शामिल टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPSSL) ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, ताकि MSMEs के लिए एक आसान वित्तपोषण विकल्प उपलब्ध कराया जा सके. बता दें कि टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी एकीकृत पावर यूटिलिटी टाटा पावर की सहायक कंपनी है.

इनकी मौजूदगी में हुए हस्ताक्षर
ऐसे MSMEs जो टाटा पावर या देश में उसके अधिकृत चैनल पार्टनर्स से रूफटॉप सोलर पीवी प्लांट लगवाना या उनकी किसी अन्य सर्विस का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उन्हें SIDBI द्वारा योजना के तहत आर्थिक समर्थन प्रदान किया जाएगा. MoU पर हस्ताक्षर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, डॉ. भागवत कराड की मौजूदगी में हुए. मुंबई में आयोजित ग्लोबल SME फाइनेंस फोरम 2023 में टाटा पावर के सीईओ और MD डॉ. प्रवीर सिन्हा और SIDBI के चेयरमैन एवं MD शिवसुब्रमण्यम रमन ने समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया.

मिलेंगे कई आकर्षक लाभ
इस रणनीतिक साझेदारी के तहत, TPSSL और SIDBI, SIDBI की 4E (एंड टू एंड एनर्जी एफिशिएंसी) योजना के माध्यम से अनुकूलित और अभिनव वित्तपोषण समाधान की पेशकश करके सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को सौर ऊर्जा अपनाने को प्रोत्साहित करेंगे. 4E सोलर फाइनेंसिंग स्कीम टीपीएसएसएल के ग्राहकों को MSMEs सेक्टर की आवश्यकता को पूरा करने के लिए सबसे प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों और लोन लिमिट सहित कई आकर्षक लाभ प्रदान करती है.

'द बिग सोलर फेस्ट'
टीपीएसएसएल और SIDBI ने ग्लोबल MSME फाइनेंस फोरम 2023 में एमएसएमई के बीच सौर ऊर्जा को व्यापक रूप से अपनाने को प्रोत्साहित करने के लिए आगामी त्योहारी सीजन में जीरो प्रोसेसिंग फीस की सुविधा देने वाले 'द बिग सोलर फेस्ट' के लॉन्च की भी घोषणा की. इस मौके पर टाटा पावर के सीईओ और एमडी डॉ. प्रवीर सिन्हा ने कहा कि एमएसएमई भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. वे औद्योगिक क्षेत्रों में काम करते हैं और बिजली के प्रमुख उपभोक्ता हैं. SIDBI के साथ हमारा रणनीतिक सहयोग नवीकरणीय ऊर्जा को 'चुनने में आसानी' की सुविधा प्रदान करेगा. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO से पहले बड़ी डील, SBI ने 1,655 करोड़ रुपये में बेची 1.42% हिस्सेदारी

SBI ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत SBI Funds Management के 2.88 करोड़ इक्विटी शेयर 30 निवेशकों को बेचे हैं. इस हिस्सेदारी की बिक्री 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो IPO के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है.

12 hours ago

ट्रंप की एक टिप्पणी, 1,677 अंकों की गिरावट और RBI के प्रॉप-ट्रेडिंग प्रतिबंधों से पैदा हुआ लिक्विडिटी का संकट

बुधवार को बाजार में आई भारी गिरावट ने केंद्रीय बैंक के बैंक गारंटी नियमों को लेकर उद्योग की बहस को फिर से तेज कर दिया है. लेकिन जहां एक ओर पूरा उद्योग एकजुट नजर आ रहा है, वहीं अंदरखाने ब्रोकरेज कंपनियां इस मुद्दे पर बंटी हुई हैं. साथ ही RBI के कदम के पीछे भी ठोस वजहें हो सकती हैं.

13 hours ago

नवीन कुंडू ने VOYAGE 1 में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी, Tourism Futures.AI के साथ होगा एकीकरण

इस अधिग्रहण के साथ VOYAGE 1 का एकीकरण कुंडू के डेस्टिनेशन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Tourism Futures.AI के साथ किया जाएगा.

14 hours ago

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, मंगलुरु में 17.5 लाख टन का रणनीतिक तेल भंडार बनाएगी ONGC

भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85% आयात करता है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, समुद्री व्यापार मार्गों पर खतरे और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए रणनीतिक तेल भंडार की अहमियत और बढ़ गई है.

14 hours ago

टियर-2 शहर भारत के रियल एस्टेट का भविष्य, लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर बने नए हॉटस्पॉट

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 से 2026 के बीच देश के प्रमुख टियर-2 शहरों में आवासीय मांग 14% की सालाना दर से बढ़ी, जबकि लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर जैसे शहरों में यह वृद्धि करीब 20% रही.

15 hours ago

बड़ी खबरें

PhonePe पर अब मिनटों में भरें ITR और GST, लॉन्च हुई नई टैक्स फाइलिंग सर्विस

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PhonePe पर इस फीचर के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ITR और GST से जुड़े काम करने की सुविधा मिलेगी.