✕

होम / बिजनेस / योगी सरकार दे रही है कमाई का मौका, बिना पसीना बहाए मिलेंगे लाखों, बस इतना सा है काम

योगी सरकार दे रही है कमाई का मौका, बिना पसीना बहाए मिलेंगे लाखों, बस इतना सा है काम

उत्तर प्रदेश सरकार ने डिजिटल मीडिया नीति 2024 के तहत लोगों को कमाई का एक सुनहरा मौका दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आपको कमाई का मौका देने वाली है. खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई पसीना बहाने की भी ज़रूरत नहीं है. आप घर पर आराम से बैठे-बैठे कमाई कर सकते हैं. इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने कहां तक पढ़ाई की है या आपके पास कोई डिग्री है या नहीं. 

नई डिजिटल मीडिया नीति
दरअसल, योगी सरकार ने 'यूपी डिजिटल मीडिया नीति 2024' का ऐलान किया है. इसके तहत सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों का गुणगान करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भुगतान किया जाएगा. सरकार फॉलोअर बेस के आधार पर इन्फ्लुएंसर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट करेगी. इस तरह सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन-फॉलोइंग रखने वाले हर महीने 2 से 8 लाख रुपए तक की कमाई कर सकेंगे.  

किस तरह मिलेगा मौका?
सरकार ने फॉलोअर या सब्सक्राइबर संख्या के आधार पर इन्फ्लुएंसर्स की चार कैटेगरी बनाई हैं. चयनित इन्फ्लुएंसर्स को सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्धारित दर से भुगतान किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रधान सचिव संजय प्रसाद ने बताया कि यूपी डिजिटल मीडिया पॉलिसी 2024 के जारी होने से देश-विदेश में रहने यूपी के लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार का मौका मिलेगा. इस नीति का लाभ उठाने के लिए एजेंसी या इन्फ्लुएंसर्स को सरकार के पास रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, जिसके बाद उन्हें विज्ञापन भी जारी होंगे.

किसे, कितना मिलेगा?
इस नीति के तहत एजेंसी या इन्फ्लुएंसर्स को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर कंटेंट, वीडियो, ट्वीट, पोस्ट और रील्स बनानी होंगी, जिसके लिए उन्हें नकद भुगतान के जरिए प्रोत्साहित किया जाएगा. सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X के चयनित इन्फ्लुएंसर्स को सरकार हर महीने 2 लाख, इंस्टाग्राम वालों को 3 लाख, फेसबुक वालों को 4 से 5 लाख देगी.  यूट्यूब पर विज्ञापन का वीडियो, शॉर्ट्स या पॉडकास्ट बनाने पर 4 से 8 लाख रुपए तक का भुगतान किया जाएगा. वहीं, सरकार ने डिजिटल मीडिया नीति 2024 में कुछ चीजों पर पाबंदी भी लगाई है. सरकार का कहना है कि कोई भी कंटेंट किसी भी स्थिति में अभद्र, अश्लील और राष्ट्र विरोधी नहीं होना चाहिए. इसका पालन न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

9 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

9 hours ago