होम / बिजनेस / देश के इतने STARTUP अमेरिकी निवेशकों के सामने देंगे प्रजेंटेशन, शुरू हुआ चयन

देश के इतने STARTUP अमेरिकी निवेशकों के सामने देंगे प्रजेंटेशन, शुरू हुआ चयन

राज्यों में सलेक्ट हुए 750 STARTUP में से पहले 350 STARTUP का चयन हुआ. उसके बाद अब नेशनल लेवल पर सिर्फ 115 के बीच आज से प्रतियोगिता शुरू हो गई है, जिसमें से सिर्फ 35 STARTUP अमेरिका जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हमारे देश में छोटे शहरों में रहने वाले युवाओं के पास कारोबार के लिए अच्‍छे आइडिया तो खूब होते हैं लेकिन ये आइडिया परवान नहीं चढ़ पाते क्‍योंकि इनके पास फंड की कमी होती है. कोई STARTUP इसलिए काम नहीं कर पाता क्‍योंकि उसके पास बुनियादी साधन नहीं होते. लेकिन केन्‍द्र सरकार के आईटी मंत्रालय का एक प्रोजेक्‍ट एसटीपीआई ऐसे हुनरमंद लोगों को प्‍लेटफॉर्म मुहैया करा रहा है. इसी प्‍लेटफॉर्म से निकले 115 STARTUP का अब दिल्‍ली में चयन शुरू हो गया है, जिसमें से 35 STARTUP को अमेरिका भेजा जाएगा और वो वहां के निवेशकों के सामने अपने आइडिया का प्रेजेंटेशन देंगे. आज इस नेशनल लेवल के इवेंट की शुरूआत हो गई है, जिसमें केन्‍द्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव भी मौजूद रहे.

क्‍या बोले अश्विनी वैष्णव

केन्‍द्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि हमारा देश दुनिया का दूसरा ऐसा देश है जहां सबसे ज्‍यादा STARTUP काम कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि आज देश का हर युवा जो छोटे स्‍कूलों में पढ़ता है वो यही सोचता है कि वो भी अपना STARTUP शुरू करे. उन्‍होंने कहा कि लोग पहले सोचते थे क्‍या कभी हमारे देश में 5जी जैसी तकनीक आ पाएगी. लेकिन आज आ गई है. पीएम मोदी ने हमारे देश से 15000 से ज्‍यादा ऐसे कानूनों को हटा दिया जो अलग-अलग तरह की परेशानियां पैदा करते थे. आज हम इलेक्‍ट्रानिक से लेकर मैन्‍युफैक्‍चरिंग में बेहतरीन काम कर रहे हैं. इस मौके पर एसपीटीआई के डीजी अरविंद कुमार ने कहा कि हम देश के उन आइडिया को प्‍लेटफॉर्म मुहैया करा रहे हैं, जिनके पास बेहतरीन आइडिया है.

आखिर कैसे हुआ इन STARTUP का सलेक्‍शन

एसटीपीआई के सीनियर डायरेक्‍टर देवेश त्‍यागी ने बताया कि इन सभी STARTUP  का पहले स्‍टेट लेवल पर सलेक्शन  हुआ. जो कि अलग-अलग राज्‍यों के एकेडमिक और इंडस्‍ट्री के साथ मिलकर एसटीपीआई ने काम किया और वहां से 750 STARTUP  का सिलेक्‍शन किया गया. उसके बाद 750 STARTUP आए, जिसमें से 350 STARTUP को राज्‍य स्‍तर पर अपना प्रेजेंटेशन देने के लिए बुलाया गया. इन सभी के बीच से अब सिर्फ 115 को दिल्‍ली में सिलेक्‍शन के लिए बुलाया गया है. जहां से सिर्फ 35 लोगों का चयन होगा और ये 35 STARTUP अमेरिका के सेन फ्रांसिस्‍को में जाकर बड़े निवेशकों के सामने अपना प्रेजेंटेशन देंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

10 साल में GeM का GMV ₹422 करोड़ से बढ़कर ₹1.55 लाख करोड़ के पार: गोयल

पीयूष गोयल ने कहा, डिजिटल खरीद प्रक्रिया के जरिए प्लेटफॉर्म ने प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, कीमतों की बेहतर खोज, खरीद प्रक्रिया में लगने वाले समय को कम करने और जवाबदेही मजबूत करने में मदद की है.

7 minutes ago

मुनाफे में 19% गिरावट का असर, रेमंड रियल्टी के शेयर 10% से ज्यादा टूटे; जानें पूरी वजह

सोमवार की तेज गिरावट के बावजूद रेमंड रियल्टी के शेयर ने पिछले छह महीनों में करीब 30 फीसदी का रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप ₹4,100 करोड़ से ज्यादा है.

2 hours ago

भारत की बड़ी उपलब्धि! गैर-जीवाश्म बिजली क्षमता 300 GW के पार, 2030 के लक्ष्य का 60% हासिल

31 जुलाई तक देश की गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता 300.50 GW पहुंची, कुल स्थापित बिजली क्षमता में 54% से ज्यादा हिस्सेदारी; सौर ऊर्जा सबसे आगे

2 hours ago

अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में ED की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में चार्जशीट दाखिल

Reliance Infrastructure समेत कई कंपनियों और पूर्व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, शेल कंपनियों के जरिए फंड डायवर्जन और लेयरिंग का आरोप

4 hours ago

सेबी हर बिस्किट का हिसाब रख सकता है, ₹4,843 करोड़ का नहीं

235 पन्नों के स्क्रीनसेवर और वाइब कोडिंग, उसके अब तक के सबसे बड़े ऑर्डर पर शून्य शब्द

4 hours ago

बड़ी खबरें

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

4 hours ago

10 साल में GeM का GMV ₹422 करोड़ से बढ़कर ₹1.55 लाख करोड़ के पार: गोयल

पीयूष गोयल ने कहा, डिजिटल खरीद प्रक्रिया के जरिए प्लेटफॉर्म ने प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, कीमतों की बेहतर खोज, खरीद प्रक्रिया में लगने वाले समय को कम करने और जवाबदेही मजबूत करने में मदद की है.

7 minutes ago

मुनाफे में 19% गिरावट का असर, रेमंड रियल्टी के शेयर 10% से ज्यादा टूटे; जानें पूरी वजह

सोमवार की तेज गिरावट के बावजूद रेमंड रियल्टी के शेयर ने पिछले छह महीनों में करीब 30 फीसदी का रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप ₹4,100 करोड़ से ज्यादा है.

2 hours ago

भारत की बड़ी उपलब्धि! गैर-जीवाश्म बिजली क्षमता 300 GW के पार, 2030 के लक्ष्य का 60% हासिल

31 जुलाई तक देश की गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता 300.50 GW पहुंची, कुल स्थापित बिजली क्षमता में 54% से ज्यादा हिस्सेदारी; सौर ऊर्जा सबसे आगे

2 hours ago

भारतीय स्टेट बैंक समेत सरकारी बैंक जुटाएंगे 30 अरब डॉलर, विदेशी फंडिंग बढ़ाने की तैयारी

RBI की रियायती स्वैप विंडो से सरकारी बैंकों को बड़ी मदद, अब तक 8.84 अरब डॉलर जुटा चुके हैं PSU बैंक

5 hours ago