होम / बिजनेस / शार्क टैंक इंडिया सीजन 4 में Snapdeal के कुणाल बहल की एंट्री, आउट हुए दीपिंदर गोयल

शार्क टैंक इंडिया सीजन 4 में Snapdeal के कुणाल बहल की एंट्री, आउट हुए दीपिंदर गोयल

शार्क टैंक इंडिया का सीजन 4 जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है. इस सीजन में ई-कॉमर्स वेबसाइट Snapdeal के को-फाउंडर कुणाल बहल भी जूरी पैनल में नजर आएंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

युवा एंटरप्रेन्योर्स के सपनों को ऊंची उड़ान देने वाला शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank) सीजन 4 जल्द ही आप लोगों के सामने आने वाला है. इस सीजन में पांच जज शामिल होंगे, जिनमें से चार जज तो पिछले सीजन से ही लिए गए हैं. वहीं, एक नए जज की एंट्री हुई है. ये नए जज ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील (Snapdeal) के को-फाउंडर कुणाल बहल हैं. कुणाल बहल की एंट्री होने के साथ ही जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल इस सीजन के आउट हो गए हैं. बता दें, स्विगी के स्पॉन्सर डील के कारण जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल को शार्क टैंक इंडिया 4 के पैनल से बाहर रखा गया है. 

शार्क टैंक ने इंस्टाग्राम पर की ये पोस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शार्क टैंक इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें चारों शार्क पैनल के नए सदस्यों का स्वागत करते नजर आ रहे हैं. शार्क टैंक इंडिया के मेकर्स ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, "हमारे नए शार्क का परिचय। स्नैपडील और टाइटन कैपिटल के को-फाउंडर कुणाल बहल, यूनीकॉमर्स के प्रमोटर और भी रोमांचक अपडेट के लिए बने रहें!" कुणाल बहल एक प्रसिद्ध निवेशक और उद्यमी हैं, जिन्होंने विभिन्न टेक बिजनेस का निर्माण और विस्तार किया है. कुणाल ने 250 से अधिक स्टार्ट-अप में निवेश किया है. कुणाल बहल के अलावा, साहिबा बाली और आशीष सोलंकी भी शार्क के रूप में पैनल में शामिल होंगे. विनीता सिंह और अमित जैन प्रोमो का हिस्सा नहीं थे. 

हजार करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं कुणाल बहल 
दिल्ली में जन्मे कुणाल बहल ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्नैपडील की शुरूआत साल 2010 में की थी. वह इसके को-फाउंडर हैं. कुणाल ने कई कंपनियों में पैसा निवेश किया हुआ है. साल 2022 में कुछ कॉर्पोरेट बदलाव हुए और कंपनी ने अपना नाम बदलकर ऐसवेक्टर (AceVector) रख लिया था. ऐसवेक्टर में कई कंपनियां शामिल हैं. इनमें स्नैपडील, यूनिकॉमर्स और स्टेलारो जैसे ब्रैंड हैं. कुणाल कुछ समय भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनकी नेटवर्थ 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक है. 

शार्क टैंक सीजन 4 में शामिल होंगे ये 5 जज
इस बार पैनल में कुल 5 इंवेस्टर्स शामिल होंगे. इनमें ओयो (OYO) के फाउंडर रितेश अग्रवाल, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स (Emcure Pharmaceuticals) की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर, बोट (Boat) के को-फाउंडर अमन गुप्ता, पीपल ग्रुप (PEOPLE GROUP) के अनुपम मित्तल और स्पैनडील (Snapdeal) के फाउंडर कुणाल बहल शामिल हैं. कुणाल को छोड़कर अन्य चारों जज शार्क के पुराने सीजन में भी शामिल रह चुके हैं. इनके अलावा इस सीजन में साहिबा बाली और आशीष सोलंकी होस्ट के तौर पर नजर आने वाले हैं.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

51 minutes ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

1 hour ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

1 hour ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

1 hour ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

16 hours ago

बड़ी खबरें

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

51 minutes ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

1 hour ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

1 hour ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

1 hour ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

17 hours ago