होम / बिजनेस / कांग्रेस के आरोपों पर स्मृति ईरानी का जवाब, "मेरी बेटी पढ़ती है, बार नहीं चलाती"

कांग्रेस के आरोपों पर स्मृति ईरानी का जवाब, "मेरी बेटी पढ़ती है, बार नहीं चलाती"

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की तरफ से स्मृति ईरानी की बेटी पर ये आरोप लगाए गए हैं कि उनकी बेटी गोवा में फर्जी लाइसेंस पर बार चल रही है. ये लाइसेंस फर्जी तरीके से दिया गया

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने तूल पकड़ लिया है. स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को कोर्ट में देख लेने की चुनौती दे डाली है. स्मृति ईरानी ने कहा कि "मेरी बेटी पढ़ती है, बार नहीं चलाती. मेरी बेटी पर हमला निंदनीय है. मैं अब कोर्ट में कांग्रेस से जवाब मांगूंगी." स्मृति ईरानी ने कहा, "पीसी में कांग्रेस के प्रवक्ता ने हंसते हुए जिस लड़की पर आक्रमण किया वो साधारण लड़की है, जो साधारण जीवन व्यतीत कर रही है. मेरी 18 साल की बेटी कॉलेज में पढ़ती है. कांग्रेस साल 2024 में दोबारा राहुल गांधी को अमेठी भेजे, मैं फिर राहुल गांधी को अमेठी में धूल चटाऊंगी."

दरअसल कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की तरफ से स्मृति ईरानी की बेटी पर ये आरोप लगाए गए हैं कि उनकी बेटी गोवा में फर्जी लाइसेंस पर बार चल रही है. कांग्रेस का कहना है कि केंद्रीय मंत्री की बेटी को ये लाइसेंस फर्जी तरीके से दिया गया और इसकी जांच होनी चाहिए. साथ ही कांग्रेस ने स्मृति ईरानी का इस्तीफा भी मांगा है. 

इन आरोपों के बाद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर पलटवार किया, उन्होंने कहा "दो अधेड़ उम्र के पुरुषों ने एक 18 साल की लड़की की इज्जत की धज्जियां उड़ाने का दुस्साहस किया है. जिस 18 साल की लड़की की इज्जत पर कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने आज हमला किया, उस लड़की का दोष ये है कि उसकी मां स्मृति ईरानी कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है." 

स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि, "उस लड़की का दोष ये है कि उस लड़की की मां ने 2014 और 2019 में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा. स्मृति ईरानी ने कहा कि जिस आरटीआई और कागज का हवाला दिया गया उसमें मेरी बेटी का नाम कहां है? 18 साल की लड़की का दोष है कि उसकी मां ने अमेठी में राहुल गांधी को हराया." 

मामला कैसे शुरू हुआ
दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी के गोवा में बार चलाती हैं. वह जिस पार्टी से जुड़ी हैं, उनकी बेटी भी बहुत संस्कारी होनी चाहिए, लेकिन वो गोवा में एक रेस्टोरेंट चला रही है, जिसने 13 महीने पहले मरे हुए एक शख्स के नाम पर फर्जी लाइसेंस हासिल किया है. 
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि गोवा में कानून एक व्यक्ति को एक लाइसेंस की अनुमति देता है. इसे "तुलसी संस्कारी बार", बल्कि "सिली सोल बार" कहा जाता है. इस रेस्टोरेंट में एक नाम के तहत दो लाइसेंस हैं. इसके पास एक रेस्टोरेंट नीति के तहत लाइसेंस भी नहीं है. आपकी पार्टी के लोग लुलु मॉल, हनुमान चालीसा के दीवाने हैं और उनके बच्चे संरक्षण में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. जिस अधिकारी ने लाइसेंसधारियों को नोटिस दिया था. जाहिर तौर पर उसका तबादला किया जा रहा है.

VIDEO: डॉलर और यूरो की वैल्यू बराबर हुई, जानिए क्या हैं इसके मायने

टैग्स
सम्बंधित खबरें

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

1 hour ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 hour ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़ोतरी, 682.35 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का फॉरेक्स रिजर्व

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में सुधार का असर आरबीआई के गोल्ड रिजर्व पर भी दिखा. समीक्षा सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 1.308 अरब डॉलर बढ़कर 103.058 अरब डॉलर हो गया.

2 hours ago

ZEE को मिला शेयरधारकों का समर्थन, 3,143 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी, बढ़ेगी प्रमोटर हिस्सेदारी

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि असाधारण आम बैठक (EGM) में शेयरधारकों ने प्रमोटर समूह की इकाई को वरीयता आधार पर पूर्ण रूप से परिवर्तनीय वारंटजारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

2 hours ago

समुद्र से निकलेगी ऊर्जा की नई ताकत, 84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन' योजना को कैबिनेट की मंजूरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अपतटीय (ऑफशोर) क्षेत्रों में हाइड्रोकार्बन की खोज और उत्पादन को नई गति दी जाएगी.

2 hours ago

बड़ी खबरें