होम / बिजनेस / Keus Smart Home के खाते में आए 100 करोड़, सफल रहा एक्सटर्नल फंडिंग राउंड

Keus Smart Home के खाते में आए 100 करोड़, सफल रहा एक्सटर्नल फंडिंग राउंड

ब्रिजेश चंदवानी और सुब्रम कपूर द्वारा 2017 में हैदराबाद में स्थापित, Keus एक लीडिंग डिजाइन-केंद्रित स्मार्ट होम कंपनी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की प्रमुख स्मार्ट होम ऑटोमेशन कंपनी केयूस स्मार्ट होम (Keus Smart Home) ने अपना पहला एक्सटर्नल फंडिंग राउंड सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. इस दौरान कंपनी लीडिंग PE प्लेयर ओएकेएस एसेट मैनेजमेंट (OAKS Asset Management) से 100 करोड़ रुपए की फंडिंग हासिल करने में कामयाब रही है. प्रतिष्ठित मिड-मार्केट PE फंड ओएकेएस कंज्यूमर फंड ने 80 करोड़ रुपए के साथ इस राउंड का नेतृत्व किया और कंपनी के संस्थापक ब्रिजेश चंदवानी और सुब्रम कपूर ने शेष राशि उपलब्ध कराई.

इस पैसे का क्या करेगी कंपनी?
केयूस में यह फंडिंग राउंड भारत में स्मार्ट होम ऑटोमेशन सेगमेंट में किसी भी प्लेयर द्वारा निवेश की गई सबसे बड़ी राशि है. ओएकेएस एसेट मैनेजमेंट अनुभवी उद्यमियों के नेतृत्व वाले कंज्यूमर बिजनेस में निवेश के लिए जाना जाता है. ओएकेएस का यह निवेश कंपनी के साथ-साथ होम ऑटोमेशन कैटेगरी के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा. कंपनी दिल्ली NCR, बेंगलुरु, पुणे और मुंबई सहित प्रमुख शहरों में नए अनुभव केंद्र लॉन्च करके, टियर I और II शहरों में विस्तार करके के साथ मार्केट लीडर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए इस धन का उपयोग करेगी. साथ ही जुटाई गई धनराशि का इस्तेमाल होम ऑटोमेशन और लाइटिंग में नए उत्पाद विकसित करने और प्रीमियम होम सेगमेंट में ब्रैंड को रणनीतिक रूप से स्थापित करने के लिए भी किया जाएगा.

साझेदारी को लेकर उत्साहित
क्यूस स्मार्ट होम के प्रबंध निदेशक और संस्थापक ब्रिजेश चंदवानी ने कहा कि हम स्पष्ट रूप से भारत में बढ़ते स्मार्ट होम बाजार को देख रहे हैं. आज, आधुनिक आवासों में परिष्कृत और स्वचालित लिविंग स्पेस की आकांक्षा सपना नहीं है. Keus जैसी कंपनियों के चलते यह हकीकत बन रहा है. हम ओएकेएस के साथ इस साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं और भारत को स्मार्ट होम स्पेस में वैश्विक मानचित्र पर लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. केयूस स्मार्ट होम के कार्यकारी निदेशक और संस्थापक सुब्रम कपूर ने कहा कि फंडिंग का यह राउंड Keus को स्मार्ट होम ऑटोमेशन स्पेस में लीडर के रूप में स्थापित करेगा. वहीं, ओएकेएस एसेट मैनेजमेंट के संस्थापक और सीईओ Vishal Ootam ने कहा कि हमें Keus स्मार्ट होम के लिए फंडिंग राउंड का नेतृत्व करने और भारत में होम ऑटोमेशन परिदृश्य को बदलने के उनके दृष्टिकोण का समर्थन करने में खुशी हो रही है. हम Keus की डिजाइन थिंकिंग और लगातार कुछ नया करने की उनकी प्रतिबद्धता के कयाल हैं. हम उनकी निरंतर सफलता का हिस्सा बनने के लिए तत्पर हैं. बता दें कि ब्रिजेश चंदवानी और सुब्रम कपूर द्वारा 2017 में हैदराबाद में स्थापित, Keus एक लीडिंग डिजाइन-केंद्रित स्मार्ट होम कंपनी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

18 minutes ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

43 minutes ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 hour ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

20 hours ago

बड़ी खबरें

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 hour ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

18 minutes ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

43 minutes ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 hour ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 hour ago