होम / बिजनेस / एक ऐसी खबर, जो भारत के लिए है बड़ी खुशखबरी! चीन को लगेगा तगड़ा झटका

एक ऐसी खबर, जो भारत के लिए है बड़ी खुशखबरी! चीन को लगेगा तगड़ा झटका

SBI की रिपोर्ट में उदाहरण के साथ बताया गया है कि भारत के प्रति निवेशकों का इंटरेस्ट बढ़ रहा है. भारत से दुनिया भर में शिपिंग के लिए आईफोन 14 के उत्पादन का फैसला एक बड़ा उदाहरण है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: एक जबर्दस्त खबर आई है. भारत निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है, वहीं चीन अब धीमा पड़ रहा है. भारत में निवेशकों को एक निश्चित लाभ दिख रहा है. SBI की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है.

iPhone 14 से भारत को फायदा, चीन को झटका
SBI की रिपोर्ट में उदाहरण के साथ बताया गया है कि भारत के प्रति निवेशकों का इंटरेस्ट बढ़ रहा है. भारत से दुनिया भर में शिपिंग के लिए आईफोन 14 के उत्पादन का फैसला एक बड़ा उदाहरण है. गौरतलब है कि 7 सितंबर को iPhone 14 से पर्दा उठ रहा है. निवेशक भारत को लाभ के लिए ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं. चीन को इससे बहुत बड़ा झटका लगेगा.

इसके अलावा, एसबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के मुकाबले भारत का पोर्टफोलियो प्रवाह काफी पॉजिटिव दिख रहा है. 29 जुलाई के बाद से कुल पोर्टफोलियो प्रवाह अब 7.6 अरब डॉलर है.

घरों की डिमांड भी बढ़ी
शोध रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 की पहली छमाही के दौरान यानी जनवरी और जून के बीच भारत में आवास की बिक्री 2013 की पहली छमाही के बाद से उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. इसके पीछे मुख्य रूप से कम ब्याज दर और सस्ती कीमत के कारण घरों की मांग में तेजी आई है. कोरोना वायरस के दौरान घरों की मांग रुक गई थी, लेकिन अब यह दोबारा पटरी पर आ रही है.

SBI की रिपोर्ट के अनुसार, सालाना 60 प्रतिशत की वृद्धि के साथ, 2022 की पहली छमाही के दौरान 158,705 इकाइयों की बिक्री सात प्रमुख शहरों में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक थी.

भारत में मंदी का संकेत नहीं
रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर में मंदी का भय है, पर भारत में इसके संकेत नहीं हैं, इसलिए इसमें कोई शक नहीं कि हिंदुस्तान को फायदा होगा. फाइनेंशियल ईयर 2023 में विकास और मुद्रास्फीति के मामले में भारत सबसे अच्छा क्षेत्र दिख रहा है.

VIDEO : JIO 5G सर्विस को लेकर मुकेश अंबानी की 10 बड़ी घोषणाएं, जानिए क्या-क्या कहा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

4 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

6 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

8 hours ago

बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

6 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

5 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

10 hours ago