✕

होम / बिजनेस / SIP और म्यूचुअल फंड बने लोगों की पहली पसंद, 1 महीने में जमा हुए इतने हजार करोड़

SIP और म्यूचुअल फंड बने लोगों की पहली पसंद, 1 महीने में जमा हुए इतने हजार करोड़

पिछले महीने मई में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स और SIP में निवेश रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. ये आंकड़े आज 10 जून को जारी हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच म्यूचुअल फंड्स में निवेशक रिकॉर्डतोड़ पैसा लगा रहे हैं. मई 2024 में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश 84 फीसदी उछलकर रिकॉर्ड 34,670.9 करोड़ रुपये हो गया. जबकि अप्रैल में 18,888 करोड़ रुपये रहा. सबसे ज्यादा निवेश सेक्टोरल फंड्स में 19,213 करोड़ रहा. सेक्टोरल फंड्स में 272 फीसदी (MoM) इनफ्लो बढ़ा है. दूसरी ओर, डेट म्यूचुअल फंड्स में 42,295 करोड़ का निवेश आया. म्यूचुअल फंड में नए फंड ऑफर (NFO) के जरिए 10,140 करोड़ का निवेश आया. इसके अलावा मई 2024 में SIP इनफ्लो रिकॉर्ड 20,904 करोड़ रुपये रहा. इस महीने पहली बार SIP के जरिए निवेश 20,000 करोड़ के पार पहुंचा था.

म्युचुअल फंड ने बनाया रिकॉर्ड

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी म्युचुअल फंड के लिए अप्रैल, 2024 निराशाजनक रहा था. इस महीने में 16.42 फीसदी गिरावट के साथ 18,917.08 करोड़ रुपये का निवेश ही आया था. जबकि, मई में इक्विटी म्युचुअल फंड में इनवेस्टमेंट का आंकड़ा 83.42 फीसदी बढ़कर 34,697 करोड़ रुपये हो गया है. इन आंकड़ों से पता चल रहा है कि इक्विटी इनवेस्टमेंट की तरफ निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है. मई में ओपन एंडेड इक्विटी फंड्स में निवेश तेजी से बढ़ा है. यह लगातार 39वें महीने में पॉजिटिव जोन में रहा है. इक्विटी मार्केट में भारी उतार चढ़ाव के बावजूद निवेशकों का भरोसा म्युचुअल फंड में मजबूत हुआ है.

केंद्र में मजबूत हुआ 'बिहार', इन कंपनियों के शेयरों में आई बहार, क्या है कनेक्शन?

डेट फंड्स में भी बढ़ा निवेश

फिक्स्ड-इनकम कैटेगरी में नेट इनफ्लो 77.73 फीसदी गिरकर 42,294.99 करोड़ रुपये पर आ गया. डेट फंड्स की बात करें तो लिक्विड फंड कैटेगरी में 25,873.38 करोड़ रुपये और मनी मार्केट फंड में 8,271.75 करोड़ रुपये का मजबूत निवेश आया. वहीं दूसरी तरफ फ्लोटर फंड, क्रेडिट रिस्क फंड, मीडियम ड्यूरेशन फंड कैटेगरीज में थोड़ी नेट निकासी दिखी. हाइब्रिड फंड कैटेगरी की बात करें तो इसमें 17,990.67 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो आया. अधिकतर खरीदारी आर्बिट्रेज फंड कैटेगरी में दिखी जिसमें 12,758.12 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो दिखा. इंडेक्स फंड में 4490.35 करोड़ रुपये और गोल्ड ईटीएफ में 827.43 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो आया. इक्विटी और डेट फंडों में निवेश के दम पर ओवरऑल ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंडों में 1.11 लाख करोड़ रुपे का नेट इनफ्लो आया.

SIP ने भी बनाया रिकॉर्ड

म्यूचुअल फंड्स में SIP के जरिए एक बार फिर रिकॉर्ड निवेश आया है. मई 2024 में SIP इनफ्लो रिकॉर्ड 20,904 करोड़ रुपये रहा. इससे पहले अप्रैल में एसआईपी के जरिए 20,371 करोड़ का निवेश आया था. इस महीने पहली बार SIP के जरिए निवेश 20,000 करोड़ के पार पहुंचा था. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में SIP का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 11.53 लाख करोड़ रुपये हो गया. इससे पहले अप्रैल में 11.26 लाख करोड़ रुपये था. म्यूचुअल फंड में नए फंड ऑफर (NFO) के जरिए 10,140 करोड़ का निवेश आया. इस दौरान लॉन्च HDFC Manufacturing Fund ने NFO के दौरान निवेशकों से 9,563 करोड़ रुपये जुटाए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

2 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

2 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

3 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

13 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

3 hours ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

2 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

2 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

13 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

18 hours ago