✕

होम / बिजनेस / FDI में जबरदस्त उछाल: FY 2024-25 में 6.91 लाख करोड़ रुपये का विदेशी निवेश

FDI में जबरदस्त उछाल: FY 2024-25 में 6.91 लाख करोड़ रुपये का विदेशी निवेश

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान भारत में FDI प्रवाह ने मजबूत वृद्धि दिखाई है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था में विदेशी निवेशकों का भरोसा बना हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) 14 प्रतिशत बढ़कर 81.04 अरब डॉलर (करीब 6.91 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गया. यह पिछले तीन वर्षों का सबसे ऊंचा स्तर है. बीते वित्त वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा 71.3 अरब डॉलर था. कुल एफडीआई में इक्विटी निवेश, दोबारा निवेश की गई आय और अन्य पूंजी शामिल होती है. 

जनवरी-मार्च तिमाही में FDI में गिरावट
हालांकि, साल 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में एफडीआई प्रवाह 24.5% घटकर 9.34 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 12.38 अरब डॉलर था. यह गिरावट वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते आई है. अक्टूबर-दिसंबर 2023-24 में भी एफडीआई में 5.6% की गिरावट दर्ज की गई थी.

सिंगापुर बना सबसे बड़ा निवेशक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश में सबसे ज्यादा एफडीआई सिंगापुर से आया, जिसका निवेश 14.94 अरब डॉलर रहा. इसके बाद मॉरीशस (8.34 अरब डॉलर) और अमेरिका (5.45 अरब डॉलर) प्रमुख स्रोत रहे. अन्य निवेशक देशों में नीदरलैंड (4.62 अरब डॉलर), यूएई (3.12 अरब डॉलर) और जापान (2.47 अरब डॉलर) शामिल हैं. हालांकि, नीदरलैंड, जापान, ब्रिटेन और जर्मनी से निवेश में गिरावट देखी गई है.

किस सेक्टर को मिला सबसे ज्यादा निवेश?
सेवा क्षेत्र ने एफडीआई के मामले में बाजी मारी, जिसमें 9.34 अरब डॉलर का निवेश आया, जो पिछले साल 6.64 अरब डॉलर था. इसके अलावा, व्यापार, दूरसंचार, वाहन निर्माण, निर्माण विकास, गैर-पारंपरिक ऊर्जा और रसायन क्षेत्रों में भी निवेश बढ़ा. वहीं कंप्यूटर सॉफ्टवेयर-हार्डवेयर, दवा और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में एफडीआई में गिरावट दर्ज की गई.

महाराष्ट्र बना निवेश का सबसे बड़ा गढ़
राज्यवार आंकड़ों में महाराष्ट्र को सबसे अधिक 19.6 अरब डॉलर का निवेश मिला, जो कुल इक्विटी एफडीआई का 39% है. इसके बाद कर्नाटक (6.61 अरब डॉलर), दिल्ली (6 अरब डॉलर), गुजरात (5.7 अरब डॉलर), तमिलनाडु, हरियाणा और तेलंगाना शीर्ष पर रहे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

4 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

4 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

7 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

8 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

10 minutes ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

2 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

5 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

3 hours ago