होम / बिजनेस / जिस डील की खबर के बीच 2% से ज्यादा चढ़ गए Siemens के शेयर, जानें क्या है वो

जिस डील की खबर के बीच 2% से ज्यादा चढ़ गए Siemens के शेयर, जानें क्या है वो

सीमेंस के शेयरों की बात करें, तो आज इसमें 2.22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. हालांकि, पिछले एक महीने में Siemens के शेयरों में 3% की गिरावट भी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सीमेंस इंडिया (Siemens India) के शेयरों में आज 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. इस उछाल की वजह है सीमेंस इंडिया और सीमेंस AG के बीच होने वाली डील. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Siemens AG, सीमेंस इंडिया में 18% हिस्सेदारी खरीदने के लिए Siemens Energy के साथ शेयर पर्चेज एग्रीमेंट करने जा रही है. करीब 2.1 अरब यूरो में होने वाली इस डील के बाद भारत में कंपनी का एनर्जी कारोबार अलग हो जाएगा. दरअसल. जर्मनी का Siemens ग्रुप का रीस्ट्रक्चरिंग पर काम कर रहा है. इसके तहत समूह भारत में कंपनी के एनर्जी कारोबार को Siemens India से अलग करेगा. यह डीमर्जर 2025 तक पूरा हो सकता है. Siemens India की कुल आय में एनर्जी कारोबार का हिस्सा 35% है. 

ऐसा है शेयरहोल्डिंग पैटर्न
सितंबर तिमाही के अंत में कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न डेटा के अनुसार, Siemens AG के पास वर्तमान में Siemens India में 47.7% हिस्सेदारी है. वहीं, सीमेंस एनर्जी के पास 24% हिस्सेदारी है. डील पूरी होने के बाद Siemens में Siemens AG की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 66 फीसदी हो जाएगी, जबकि Siemens Energy की हिस्सेदारी घटकर 6% रह जाएगी. बता दें कि Siemens Energy, Siemens AG की सब्सिडियरी कंपनी है. जबकि Siemens, सीमेंस एनर्जी और इसकी पैरेंट कंपनी Siemens AG के बीच इंडियन ज्वाइंट वेंचर है. 

क्या है कंपनी का मकसद?
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि Siemens Energy द्वारा भारत के ज्वाइंट वेंचर में अपनी मैजोरिटी हिस्सेदारी पैरेंट कंपनी को बेचने का मकसद अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करना और अपने कैपिटल बेस को बढ़ाना. सीमेंस के शेयरों की बात करें, तो आज इसमें 2.22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. इसके साथ ही यह शेयर 3,493.90 रुपए के प्राइज रेंज पर पहुंच गया है. हालांकि, पिछले एक महीने में Siemens के शेयरों में 3 फीसदी की गिरावट भी आई है. जबकि बीते 6 महीने में यह स्टॉक करीब 9 प्रतिशत गिर चुका है. एक साल की बात करें, तो इसने अपने निवेशकों को 24 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

8 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

8 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

8 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

10 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

11 hours ago

बड़ी खबरें