होम / बिजनेस / मिडिल ईस्ट तनाव के बीच तेल की कीमतों में जोरदार उछाल, ग्लोबल सप्लाई पर बढ़ा खतरा

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच तेल की कीमतों में जोरदार उछाल, ग्लोबल सप्लाई पर बढ़ा खतरा

मिडिल ईस्ट से सप्लाई अनिश्चित होने के कारण रिफाइनर अब दूसरे स्रोतों की ओर रुख कर रहे हैं. खासतौर पर अमेरिका के गल्फ कोस्ट और यूके के नॉर्थ सी से तेल खरीदने की होड़ बढ़ गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और शिपिंग बाधाओं के चलते वैश्विक तेल बाजार में हलचल तेज हो गई है. अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी टकराव ने सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है. सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रही. ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 1.6 प्रतिशत बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड भी बढ़त के साथ 112 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा. पिछले हफ्ते भी तेल बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी.

ट्रंप के बयान से बढ़ी चिंता

यह तनाव उस वक्त और बढ़ गया जब डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा नहीं खोला गया तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स और पुलों को निशाना बना सकता है. इस बयान के बाद बाजार में सप्लाई बाधित होने का डर और गहरा गया.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) दुनिया के सबसे अहम तेल सप्लाई मार्गों में से एक है, जहां से इराक, सऊदी अरब, कतर, कुवैत और यूएई से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल गुजरता है. फरवरी के अंत से जारी संघर्ष के कारण इस रूट पर शिपिंग बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे वैश्विक सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है.

वैकल्पिक सप्लाई की तलाश तेज

मिडिल ईस्ट से सप्लाई अनिश्चित होने के कारण रिफाइनर अब दूसरे स्रोतों की ओर रुख कर रहे हैं. खासतौर पर अमेरिका के गल्फ कोस्ट और यूके के नॉर्थ सी से तेल खरीदने की होड़ बढ़ गई है. बाजार में खरीदार आक्रामक बोली लगा रहे हैं, जिससे कीमतों में और तेजी आ रही है.

हालांकि हालात पूरी तरह ठप नहीं हुए हैं. हाल के दिनों में कुछ जहाजों ने होरमुज जलडमरूमध्य पार किया है, जिसमें ओमान, फ्रांस और जापान से जुड़े जहाज शामिल हैं. यह संकेत देता है कि ईरान कुछ ‘दोस्त’ देशों के जहाजों को गुजरने की अनुमति दे रहा है.

तनाव कम होने के आसार नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार कर दिया है और सीजफायर की कोशिशें भी फिलहाल ठप पड़ी हैं. इससे साफ है कि आने वाले दिनों में तेल बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

OPEC+ का सीमित उत्पादन बढ़ोतरी फैसला

इस बीच OPEC+ ने मई महीने के लिए उत्पादन में मामूली बढ़ोतरी का ऐलान किया है. हालांकि यह बढ़ोतरी इतनी बड़ी नहीं मानी जा रही कि सप्लाई संकट को पूरी तरह संतुलित कर सके. विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक मिडिल ईस्ट में तनाव बना रहेगा, तब तक कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता बनी रहेगी. सप्लाई से जुड़ी हर खबर बाजार की दिशा तय करेगी और निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago