✕

होम / बिजनेस / गिरते बाजार में भी उड़ान भर रहे Waaree Energies के शेयर, जानिए इसकी वजह

गिरते बाजार में भी उड़ान भर रहे Waaree Energies के शेयर, जानिए इसकी वजह

Waaree Energies ने खाबा रिन्यूएबल एनर्जी से 362.5 मेगावाट के सोलर मॉड्यूल की सप्लाई का ऑर्डर मिलने की घोषणा की, जिसके बाद कंपनी के शेयर में तेजी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आज यानी गुरुवार को गिरावट भरे बाजार में भी वारी एनर्जीज (Waaree Energies) के शेयर ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान कंपनी के शेयर में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई और यह 2225 रुपये के शुरुआती भाव से बढ़कर 2364.90 रुपये तक पहुंच गए. दरअसल, कंपनी के शेयर में यह तेजी एक महत्वपूर्ण घोषणा के बाद आई है, जिसमें कंपनी ने बताया कि उन्हें खाबा रिन्यूएबल एनर्जी से 362.5 मेगावाट के सोलर मॉड्यूल की सप्लाई का ऑर्डर मिला है. तो आइए जानते हैं कंपनी के शेयर का बाजार में कैसा प्रदर्शन है?

सोलर मॉड्यूल की सप्लाई के ऑर्डर की घोषणा

गुरुवार यानी 20 फरवरीको वारी एनर्जीज ने घोषणा की कि उसे इंजी इंडिया की सहायक कंपनी खाबा रिन्यूएबल एनर्जी से 362.5 मेगावाट के सोलर मॉड्यूल की सप्लाई का ठेका मिला है. इस ठेके के तहत कंपनी 600Wp के एलीट बीआईएन-08 एन-टाइप टॉपकॉन सोलर मॉड्यूल की सप्लाई करेगी. ये मॉड्यूल भारत की प्रमुख जलविद्युत कंपनियों में से एक एनएचपीसी के लिए लगाए जाएंगे, जो ऊर्जा दक्षता और स्थिरता को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं. वारी एनर्जीज के सीईओ अमित पैठणकर ने कहा, "हम खाबा रिन्यूएबल एनर्जी और एनएचपीसी के साथ इस महत्वपूर्ण ठेके पर साझेदारी करके खुश हैं."

शेयर बाजार में प्रदर्शन

इस साल शेयर बाजार में गिरावट का असर वारी एनर्जीज पर भी पड़ा था, और कंपनी के शेयर में 18 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है. हालांकि, पिछले 5 दिनों में इसमें 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई है. गुरुवार को खबर लिखने तक कंपनी के शेयर 4.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,312 रुपये पर कारोबार करते दिखे. वारी एनर्जीज का 52 हफ्ते का उच्चतम मूल्य 3743 रुपये और न्यूनतम मूल्य 2026 रुपये रहा है.

वित्तीय परिणामों में सुधार

30 जनवरी को वारी एनर्जीज ने 31 दिसंबर 2024 (Q3FY25) को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की. कंपनी ने पिछले साल की दिसंबर तिमाही में 124 करोड़ रुपये के मुकाबले 296 प्रतिशत बढ़कर 493 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया. इसके साथ ही, ऑपरेशनल रेवेन्यू 3,457 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 1,596 करोड़ रुपये से 117 प्रतिशत अधिक था. यह वित्तीय प्रदर्शन कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत साबित हो रहा है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है, BW हिन्दी आपको किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है. अगर आपको शेयर में निवेश करना है, तो पहले किसी एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

3 minutes ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

2 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

3 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

3 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

7 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

2 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

3 minutes ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

3 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

3 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

7 hours ago