होम / बिजनेस / भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, निफ्टी 16600 के नीचे फिसला

भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, निफ्टी 16600 के नीचे फिसला

शुरुआती ट्रेड में निफ्टी फ्लैट खुलने के बाद और कमजोर होता दिख रहा है तो आगे चलकर कुछ और शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार आज हल्की कमजोरी के साथ खुले, बाजार करीब करीब उसी लेवल पर खुले हैं जिन लेवल पर कल बंद हुए थे. लेकिन धीरे धीरे इनमें कमजोरी बढ़ती दिख रही है. 
सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 55600 के नीचे फिसलता हुआ दिख रहा है, निफ्टी में 70 अंकों की गिरावट के साथ 16600 के नीचे कारोबार हो रहा है. जबकि बैंक निफ्टी में भी आज कमजोरी दिख रही है. ये भी 125 अंकों की कमजोरी के साथ 36600 के नीचे फिसलकर कारोबार करता दिख रहा है. 

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

बाजार के ब्रेड्थ की बात करें तो निफ्टी के 38 शेयरों में गिरावट है और 12 शेयरों में हल्की खरीदारी के साथ कामकाज हो रहा है. शुरुआती ट्रेड में निफ्टी फ्लैट खुलने के बाद और कमजोर होता दिख रहा है तो आगे चलकर कुछ और शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो 2-3 सेक्टर्स को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स में गिरावट दिख रही है
आईटी, ऑटो, बैंक, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी इंडेक्स में मुनाफावसूली का दौर है. जिन इंडेक्स में खरीदारी दिख रही है उसमें मेटल और कुछ पीएसयू बैंक शामिल हैं. 

निफ्टी में गिरने वाले 
Dr Reddys, Nestle, Infosys, Asian Paints, HCL Tech, Hero Moto, Divis Lab, Cipla, Kotak Mahindra, Wipro, Bajaj Auto में 1 परसेंट से ज्यादा की गिरावट दिख रही है. L&T, Tata Consumer, Axis Bank, Bharti Airtel, Britannia, Apollo Hospital में भी मुनाफासूली देखी जा रही है.  

निफ्टी में चढ़ने वाले
Bajaj Finserv में 2 परसेंट से ज्यादा की तेजी दिख रही है, ONGC, Tata Steel में 1 परसेंट की तेजी है. Reliance, UPL, SBI, Hindalco में भी खरीदारी दिख रही है. 

VIDEO: EPFO खाताधारकों के लिए खुशखबरी! लाखों लोगों को होगा डायरेक्ट फायदा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

11 minutes ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

27 minutes ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़ोतरी, 682.35 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का फॉरेक्स रिजर्व

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में सुधार का असर आरबीआई के गोल्ड रिजर्व पर भी दिखा. समीक्षा सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 1.308 अरब डॉलर बढ़कर 103.058 अरब डॉलर हो गया.

34 minutes ago

ZEE को मिला शेयरधारकों का समर्थन, 3,143 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी, बढ़ेगी प्रमोटर हिस्सेदारी

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि असाधारण आम बैठक (EGM) में शेयरधारकों ने प्रमोटर समूह की इकाई को वरीयता आधार पर पूर्ण रूप से परिवर्तनीय वारंटजारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

41 minutes ago

समुद्र से निकलेगी ऊर्जा की नई ताकत, 84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन' योजना को कैबिनेट की मंजूरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अपतटीय (ऑफशोर) क्षेत्रों में हाइड्रोकार्बन की खोज और उत्पादन को नई गति दी जाएगी.

48 minutes ago

बड़ी खबरें