होम / बिजनेस / शानदार तेजी के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक ऊपर, इन शेयरों में हो रही खरीदारी

शानदार तेजी के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक ऊपर, इन शेयरों में हो रही खरीदारी

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल भी बढ़िया है, निफ्टी बैंक, आईटी, मेटल, प्राइवेट बैंक, सरकारी बैंक और रियल्टी में अच्छी खरीदारी है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: मजबूत ग्लोबल संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार आज शानदार तेजी के साथ खुले हैं. सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा उछलकर 56300 के ऊपर खुला है, जबकि निफ्टी भी 140 अंकों की मजबूती के साथ 16780 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी में भी 400 अंकों की तेजी दिख रही है, ये 37200 के आसपास ट्रेड करता हुआ दिखाई दे रही है. कल भी भारतीय शेयर बाजार अच्छी तेजी पर बंद हुए थे. 

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

इस तेजी के बावजूद निफ्टी के 8 शेयर ऐसे है जो लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि बाकी 42 शेयरों में तेजी का आलम है. सेक्टोरल इंडेक्स का हाल भी बढ़िया है, निफ्टी बैंक, आईटी, मेटल, प्राइवेट बैंक, सरकारी बैंक और रियल्टी में अच्छी खरीदारी है, करीब एक परसेंट की तेजी दिखा रहे हैं. जहां कमजोरी है वो हैं फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स. अब एक नजर चढ़ने और गिरने वाले शेयरों पर

चढ़ने वाले शेयर 
Bajaj Finserv करीब 5 परसेंट की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, आज इसके नतीजे आने वाले हैं, Bajaj Fianance में भी 5 परसेंट की तेजी है Tata Steel, Indusind Bank, Infosys, Kotak Mahindra Bank में डेढ़ से दो परसेंट तक की तेजी दिख रही है. Axis Bank, SBI, Wipro, HDFC Bank, Tech Mahindra में भी 1-1 परसेंट की तेजी दिख रही है.  

गिरने वाले शेयर
Tata Motors के खराब नतीजों के बाद आज शेयर पिटा है, ये 2 परसेंट की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. Dr Reddy's के भी आज नतीजे आएंगे, इससे पहले इसमें गिरावट है. Sun Pharma, Cipla, Bharti Airtel में हल्की गिरावट दिख रही है. 

रुपया 12 पैसे मजबूत खुला
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे की मजबूती के साथ खुला है, रुपया आज 79.90 के मुकाबले 79.78 पर खुला है.

VIDEO: Zomato के शेयरों में क्यों आ रही गिरावट, समझिए


टैग्स
सम्बंधित खबरें

द ग्रेट सेबी शफल: जब भांगड़ा बैलेंस शीट्स पर भारी पड़ता है

एक फाउंडेशन डे जिसे भूलना मुश्किल या शायद, जिसे आप भूल ही नहीं सकते.

5 hours ago

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

1 day ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

1 day ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

1 day ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

1 day ago


बड़ी खबरें

देवेंद्र फडणवीस का शिरपुर को तोहफा, 1200 बेड के अस्पताल और 40,000 करोड़ निवेश से विकास को रफ्तार

यह अत्याधुनिक अस्पताल श्री विले पार्ले केलावणी मंडल (SVKM) द्वारा विकसित किया गया है. इसे एक क्षेत्रीय हेल्थकेयर हब के रूप में स्थापित किया जा रहा है, जो महाराष्ट्र के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश और गुजरात के मरीजों को भी सेवाएं देगा.

5 hours ago

द ग्रेट सेबी शफल: जब भांगड़ा बैलेंस शीट्स पर भारी पड़ता है

एक फाउंडेशन डे जिसे भूलना मुश्किल या शायद, जिसे आप भूल ही नहीं सकते.

5 hours ago

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

5 hours ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.

1 day ago

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

1 day ago