होम / बिजनेस / लगातार तीसरे दिन बाजारों में तेजी, Nifty 17,000 के ऊपर खुला, ये शेयर झूमे

लगातार तीसरे दिन बाजारों में तेजी, Nifty 17,000 के ऊपर खुला, ये शेयर झूमे

बीते तीन दिनों में सेंसेक्स ने 1900 अंकों की मजबूती आई है. कल भी सेंसेक्स 1041 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार आज भी अच्छी तेजी के साथ खुले हैं, निफ्टी 140 अंकों की मजबूती के साथ 17,000 के ऊपर खुला है, सेंसेक्स भी 500 अंकों की तेजी के साथ 57,000 के ऊपर खुला है, बैंक निफ्टी में 270 अंकों की तेजी के साथ शुरुआत हुई है, ये भी 37600 के ऊपर खुलकर ट्रेड कर रहा है. बीते तीन दिनों में सेंसेक्स ने 1900 अंकों की मजबूती आई है. कल भी सेंसेक्स 1041 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ था. 

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में तेजी है सिर्फ 3 शेयर ही लाल निशान के साथ कामकाज कर रहा है. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो फार्मा और हेल्थकेयर को छोड़कर सभी इंडेक्स हरे निशान में हैं. सबसे ज्यादा तेजी फाइनेंशियल शेयरों में है, इसके बाद ऑटो, आईटी और मेटल शेयरों में मजबूती के साथ कारोबार होता दिख रहा है. रियल्टी शेयर भी आज काफी तेजी दिखा रहे हैं. 

अब बात उन शेयरों की जिनमें तेजी है और जिनमें गिरावट है 

चढ़ने वाले शेयर
SBI Life 7 परसेंट की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, Bajaj Finserve में तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है, आज भी ये शेयर 3.5 परसेंट ऊपर है. इसके अलावा Tata Steel, HDFC Life, Bajaj Finance, Hero MotoCorp, Eicher Motors में 2 परसेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है. 

गिरने वाले शेयर 
आज फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों की पिटाई का दिन है, Dr Reddy's की आज जमकर पिटाई हो रही है, ये करीब 5 परसेंट टूटा है, Cipla, Sun Pharma, Divis Labs में भी गिरावट है. 

रुपया लगातार मजबूत 
रुपया आज भी मजबूती दिखा रहा है, डॉलर के मुकाबले रुपया आज 23 पैसे मजबूत होकर 79.76 के मुकाबले 79.53 रुपये प्रति डॉलर पर खुला है. रुपया फिलहाल और मजबूत होकर 79.36 के लेवल पर आ चुका है. दो दिनों में रुपया करीब 60 पैसे मजबूत हो चुका है, डॉलर इंडेक्स भी 106 के लेवल पर आ गया है. 
VIDEO: आर्थिक मंदी को लेकर आप भी डरे हुए हैं? जानिए इसकी भारत में कितनी आशंका


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

16 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

17 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

18 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

18 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

12 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

16 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

12 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

18 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

18 hours ago