होम / बिजनेस / खराब ग्लोबल संकेतों के बीच सुस्ती के साथ खुले शेयर बाजार, लेकिन इन शेयरों ने मचाया धमाल
खराब ग्लोबल संकेतों के बीच सुस्ती के साथ खुले शेयर बाजार, लेकिन इन शेयरों ने मचाया धमाल
फेड की पॉलिसी से पहले अमेरिकी बाजार एक दायरे में कारोबार करते दिखे, भारतीय शेयर बाजारों में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. करीब करीब सभी सेक्टर्स में सुस्ती का ही आलम है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
मुंबई: खराब ग्लोबल संकेतों के चलते आज भी भारतीय शेयर बाजार सुस्ती के साथ खुले हैं. सेंसेक्स और निफ्टी बिल्कुल फ्लैट है. हालांकि सेंसेक्स 52300 के ऊपर बने रहने की कोशिश में है. निफ्टी 16,400 के ऊपर बना हुआ है. हालांकि निफ्टी बैंक में 125 अंकों की गिरावट दिख रही है. निफ्टी बैंक 36280 के आस-पास टिकने की कोशिश कर रहा है. बाजार हल्का संभलने की कोशिश जरूर कर रहे हैं लेकिन टिक नहीं पा रहे हैं, फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी दिन के निचले स्तरों पर कारोबार करते दिख रहे हैं.
सेक्टोलर इंडेक्स का हाल
मार्केट ब्रेड्थ में निफ्टी के आधे शेयर हरे निशान में हैं और आधे लाल निशान में, सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो करीब करीब सभी सेक्टर्स में सुस्ती का ही आलम है. बैंक, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में गिरावट दिख रही है. बाकी आईटी, ऑयल एंड गैस में फ्लैट कारोबार होता दिख रहा है. प्राइवेट बैंकों में आज ज्यादा कमजोरी दिख रही है. अब एक नजर निफ्टी के गिरने और चढ़ने वाले शेयरों पर डालते हैं.
गिरने वाले शेयर
Apollo Hospital आज फिर पिटा है, ये करीब 2 परसेंट टूटकर कारोबार कर रहा है. Bajaj Finserve, Bharti Airtel, Kotak Mahindra Bank, Dr Reddys, Bajaj Auto, UPL में 1 परसेंट की गिरावट देखने को मिल रही है. इसके अलावा Tata Motors, Titan, Bajaj Finance, Reliance, Tech Mahindra, ITC, HDFC Bank में भी आधा परसेंट की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है.
चढ़ने वाले शेयर
L&T में नतीजों के बाद आज अच्छी तेजी है, ये करीब ढाई परसेंट की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. Asian Paints में 1.25 परसेंट की तेजी दिख रही है. Nestle, HUL, Powergrid, HDFC Life में आधा से चौथाई परसेंट की तेजी है. Sunpharma, Tata Steel, HCL Tech, TCS में भी आज खरीदारी है.
रुपया फिर कमजोर
कल 5 पैसे की कमजोरी के साथ रुपया डॉलर के मुकाबले 79.78 पर बंद हुआ था, आज इसमें 5 पैसे की और गिरावट आई, ये डॉलर के मुकाबले आज 79.83 पर खुला है. फिलहाल 79.89 के लेवल पर कामकाज कर रहा है.
VIDEO: चीनी मोबाइल कंपनी Vivo कैसे बन रही है देश की अखंडता-संप्रभुता के लिए खतरा?
टैग्स