✕

होम / बिजनेस / Share Market पर होली की छुट्टी के बाद चढ़ा लाल रंग, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट

Share Market पर होली की छुट्टी के बाद चढ़ा लाल रंग, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट

बीते हफ्ते शेयर मार्केट में तेजी का रुख देखा गया था. लेकिन आज मार्केट में तेजी का सिलसिला रुक गया. सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रंगों के त्योहार होली की छुट्टी के बाद आज शेयर बाजार धड़ाम हो गया. बीते हफ्ते शेयर मार्केट में तेजी का रुख देखा गया था. लेकिन आज मार्केट में तेजी का सिलसिला रुक गया. सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए. कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 361.64 अंक की गिरावट के साथ 72,470.30 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 92.05 अंक बढ़कर 22,004.70 के स्तर पर बंद हुआ. हालांकि इसके बावजूद मिडकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी, जिसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब 23,000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ. 

10 शेयर तेजी के साथ बंद

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) के 30 में से 10 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए. इसमें भी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में सबसे अधिक 2.18% की तेजी रही. इसके बाद लर्सन एंड टुब्रो (L&T), एनटीपीसी (NTPC), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 0.66% से लेकर 1.38 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए. 

20 शेयर गिरावट के साथ बंद

सेंसेक्स के बाकी 20 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) का शेयर 2.07 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं भारती एयरटेल (Bharti Airtel), विप्रो (Wipro), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयर 1.11% से लेकर 1.99 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए. 

इस दिन लॉन्च होगी Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार, शानदार फीचर्स से होगी लैस

मिडकैप-स्मॉलकैप में दिखा मिलाजुला असर

बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.71 की बढ़त के साथ बंद हुए. दूसरी तरफ स्मॉलकैप इंडेक्स 0.13 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ बंद हुए. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रहीं. जबकि दूसरी ओर रियल्टी, ऑयल एंड गैस और कैपिटल गुड्स शेयरों के इंडेक्स 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए. 

निवेशकों ने कमाए ₹23,000 करोड़ 

बीएसई (BSE) में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 382.52 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 22 मार्च को 382.29 लाख करोड़ रुपये था. इसी तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 23,000 करोड़ रुपये बढ़ा है यानि निवेशकों की वेल्थ में करीब 23 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

12 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

12 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

13 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

15 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

13 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.