होम / बिजनेस / कल की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल, किन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव? 

कल की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल, किन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव? 

शेयर बाजार के लिए पिछले कुछ दिन अच्छे नहीं रहे हैं. मार्केट में लगातार गिरावट दर्ज की गई है. इसकी एक बड़ी वजह अडानी संकट भी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में गिरावट के सिलसिला थम नहीं रहा है. बुधवार को भी मार्केट लाल निशान पर बंद हुआ. इस दौरान, BSE सेंसेक्स में 927.74 अंक की भारी भरकम गिरावट आई और NSE निफ्टी भी 272 लुढ़क गया. स्टॉक मार्केट की इस नरमी के पीछे कई कारण हैं. जिसमें से सबसे प्रमुख है विदेशी निवेशकों की बिकवाली और अडानी संकट. आज यानी गुरुवार को बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर बना रह सकता है.  

इन पर रखें आज नजर
अब बात करते हैं उन शेयरों के बारे में जिनके आज ट्रेंड में बने रहने की संभावना है. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Coffee Day Enterprises, ITI, Thermax, Sharda Cropchem और Tube Investments में तेजी के संकेत दिए हैं. कॉफी डे एंटरप्राइजेज का शेयर कल जबरदस्त 10.70% की तेजी के साथ 39.30 रुपए पर बंद हुआ. वैसे, बीते कुछ दिन इस शेयर के लिए खास अच्छे नहीं रहे, लेकिन अब इसमें तेजी की उम्मीद है. इसी तरह, आईटीआई लिमिटेड का शेयर भी कल तेजी के साथ 98.40 रुपए पर बंद हुआ. 

रिकॉर्ड की 7% की तेजी
शानदार तेजी वाले शेयरों में Thermax का नाम भी शामिल है. बुधवार को इसमें 7.04% की तेजी आई थी और फिलहाल ये 2,141 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. शारदा क्रॉपकेम में जरूर पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई. 478.50 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर ने बीते पांच दिनों में 0.76% की मामूली तेजी रिकॉर्ड की है. इसी तरह, Tube Investments भी कल लाल निशान पर बंद हुआ. वहीं, आज नरमी का संकेत दे रहे शेयरों की बात करें तो इसमें ITC, Paytm, Tata Chemicals और Havells India शामिल हैं.

ये हैं खबर वाले शेयर
इसके अलावा, आज खबरों में रहने वाले Mahindra CIE Automotive, Gujarat Gas, Biocon, Lemon Tree Hotels, HG Infra Engineering के शेयरों पर भी नजर रखें. दरअसल, महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव का प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 153 फीसदी बढ़कर 195 करोड़ रुपए पहुंच गया. इस दौरान कंपनी के रिवेन्यु में भी 35 फीसदी का इजाफा हुआ. वहीं, बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी बायोकॉन ने 2,250 करोड़ के कमर्शियल पेपर का भुगतान किया है और लेमन ट्री होटल्स ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 47 कमरों के होटल के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट साइन किया है. एचजी इन्फ्रा इंजीनियरिंग इस लिए खबरों में है, क्योंकि उसे हिमाचल के एक प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर घोषित किया गया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

7 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

10 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

10 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

12 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

13 hours ago