होम / बिजनेस / गिरावट से उबरता शेयर बाजार, बैंकिंग और मेटल शेयरों में तेजी, आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर

गिरावट से उबरता शेयर बाजार, बैंकिंग और मेटल शेयरों में तेजी, आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर

सोमवार को BSE सेंसेक्स 301.93 अंक की तेजी के साथ 83,878.17 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी भी 106.95 अंक चढ़कर 25,790.25 के स्तर पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

पांच कारोबारी सत्रों से चली आ रही भारी गिरावट के बाद आखिरकार शेयर बाजार ने राहत की सांस ली है. सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बढ़ी उम्मीदों और चुनिंदा सेक्टर्स में निचले स्तर पर हुई खरीदारी से बाजार को सहारा मिला. कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 301.93 अंक यानी 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 83,878.17 के स्तर पर बंद हुआ. दिन के कारोबार में एक समय सेंसेक्स 715 अंक से ज्यादा टूटकर 82,861 के स्तर तक आ गया था, लेकिन बाद में जोरदार रिकवरी देखने को मिली. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 106.95 अंक यानी 0.42 फीसदी चढ़कर 25,790.25 के स्तर पर बंद हुआ. शुरुआती कारोबार में निफ्टी करीब 210 अंक गिरकर 25,473 के स्तर तक फिसल गया था, लेकिन अंत में बाजार ने शानदार वापसी की.

किन वजहों से लौटी बाजार में तेजी

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बढ़ी उम्मीदों, एनर्जी, बैंकिंग और मेटल शेयरों में निचले स्तर पर आई खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला. हालांकि भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने तेजी की रफ्तार को सीमित रखा.

इन दिग्गज शेयरों ने दिलाई बाजार को मजबूती

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के शेयर मजबूती के साथ बंद हुए. दूसरी ओर इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक के शेयर दबाव में रहे और नुकसान के साथ बंद हुए.

इन शेयरों में दिख रही तगड़ी खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज मार्केट में जिन शेयरों में सबसे ज्यादा मजबूती देखने को मिल रही है, उनमें IFCI, Force Motors, Hindustan Copper, BSE, Premier Energies, Power Finance Corp और Hindustan Zinc शामिल हैं. इन सभी शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो इनमें आगे भी तेजी के संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में मंदी का अलर्ट, गिरावट के संकेत

टेक्निकल इंडिकेटर MACD ने Tejas Networks, City Union Bank, GE Vernova T&D India, Signature Global India, Reliance Infrastructure, Maharashtra Scooter और Cohance Lifesciences के शेयरों में कमजोरी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आगे दबाव और गिरावट देखने को मिल सकती है. 

इन पर भी रखें नजर

विशेषज्ञों ने कहा है कि आज शेयर बाजार में तिमाही नतीजों और बड़े कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते कई स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी. ICICI Lombard, ICICI Prudential, Tata Elxsi, Just Dial, Bank of Maharashtra समेत कई कंपनियां Q3 नतीजे जारी करेंगी. NLC India ने अपनी रिन्यूएबल सब्सिडियरी को लिस्ट करने की सैद्धांतिक मंजूरी, FY26 के लिए ₹3.60 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड और ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स में निवेश का ऐलान किया है. Shanti Educational Initiatives और Apollo Techno Industries में हिस्सेदारी खरीद से जुड़े सौदे चर्चा में हैं. Paytm में विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ी है, वहीं Biocon ने ₹4,500 करोड़ तक के QIP के लिए फ्लोर प्राइस तय किया है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

9 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

12 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

13 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

14 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

14 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

13 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

9 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

10 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

12 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

12 hours ago