✕

होम / बिजनेस / कल बाजार ने कराया फील गुड, आज इन शेयरों में निवेश से मिलेगी वही फीलिंग!

कल बाजार ने कराया फील गुड, आज इन शेयरों में निवेश से मिलेगी वही फीलिंग!

शेयर बाजार से आज मिलीजुली प्रतिक्रिया की उम्मीद है. साथ ही कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार मंगलकारी रहा. इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्‍स 454.67 अंक चढ़कर 72,186.09 पर बंद हुआ. एक समय इसमें 529.98 अंकों की तेजी रिकॉर्ड हुई थी, लेकिन बाद में कुछ नरमी आ गई. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 157.70 अंकों की बढ़त के साथ 21,929.40 के लेवल पर पहुंच गया. Sensex की कंपनियों में भारती एयरटेल, HCL टेक्नोलॉजीज, TCS मारुति और Wipro आदि कंपनियां फायदे में रहीं. भारती एयरटेल के तिमाही परिणाम अच्छे रहे हैं. कंपनी का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 54% की उछाल के साथ 2,442.2 करोड़ रुपए रहा है. इसका कंपनी के Stocks पर भी पड़ा और वो 2% से अधिक की उछाल के साथ बंद हुए. 

इनमें हैं तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए HPCL, TCS, Gland Pharma, Ipca Labs, Vedanta और Easy Trip Planners में तेजी का रुख दर्शाया है. HPCL यानी Hindustan Petroleum के शेयर कल 5 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए थे. 536.70 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर ने बीते 5 कारोबारी सत्रों में 13.53% का रिटर्न दिया है. TCS के शेयर भी कल 3.93% की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे. फार्मा कंपनी Gland Pharma के शेयरों में मंगलवार को 5.95% का उछाल आया. इस दौरान, अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता के शेयर भी 3.05% की मजबूती के साथ 281.95 रुपए पर पहुंच गए. आज भी इन शेयरों में तेजी की संभावना है यानी आपके पास मुनाफा कमाने का मौका है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.    

इन पर भी रखें नजर 
MACD ने Max Financial, HFCL, Lemon Tree Hotels, JK Paper, Vaibhav Global और Bharti Airtel के शेयरों में मंदी का संकेत दिया है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा, निवेश को लेकर सावधान रहें. अब ऐसे शेयरों के बारे में भी जान लेते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में HCL Tech, BPCL, ONGC, TCS, Tata Steel, Coal India और Infosys का नाम शामिल है. वहीं, Sharda Cropchem, Vinati Organics, Navin Fluorine और SBI Card में बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

FSSAI के सवालों के बीच ओल्ड मोंक को CSD का झटका, तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियामक की कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने ओल्ड मोंक रम के तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित कर दिए हैं.

6 hours ago

भारत में 5 साल में 50 स्टोर खोलेगा Carrefour, दिल्ली-मुंबई पर भी नजर

कंपनी ने एनसीआर से विस्तार की शुरुआत की है और दिल्ली-मुंबई समेत टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी संभावनाएं तलाश रही है. विस्तार के लिए नए स्टोर खोलने के साथ अधिग्रहण के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है.

6 hours ago

हरीश भट ने ट्रेंट के निदेशक मंडल से दिया इस्तीफा, 2014 से थे बोर्ड में शामिल

ट्रेंट ने 18 अक्टूबर को शेयर बाजारों को दी गई जानकारी के जरिए भट के इस्तीफे की सूचना दी.

8 hours ago

2027 में जापान-ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत, लेकिन 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में होगी देरी: IMF

IMF ने 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान घटाकर 2029 कर दिया है. रुपये की कमजोरी से डॉलर में जीडीपी का आकार घटने का अनुमान है, जबकि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है.

9 hours ago

AAAI ने पहली बार गठित की क्रिएटिव काउंसिल, जोसी पॉल करेंगे नेतृत्व

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन ने वर्ष 2026-27 के एजेंडे के तहत क्रिएटिव काउंसिल का गठन किया है.

10 hours ago


बड़ी खबरें

2027 में जापान-ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत, लेकिन 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में होगी देरी: IMF

IMF ने 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान घटाकर 2029 कर दिया है. रुपये की कमजोरी से डॉलर में जीडीपी का आकार घटने का अनुमान है, जबकि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है.

9 hours ago

FSSAI के सवालों के बीच ओल्ड मोंक को CSD का झटका, तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियामक की कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने ओल्ड मोंक रम के तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित कर दिए हैं.

6 hours ago

मोटोरोला में अभिषेक चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी, एशिया प्रशांत क्षेत्र में संभालेंगे मोटोथिंग्स और सर्विस मोनेटाइजेशन

लेनोवो की कंपनी मोटोरोला मोबिलिटी में अभिषेक चंद्रा को एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए मोटोथिंग्स, सर्विस मोनेटाइजेशन और नए कारोबारी अवसरों के निदेशक की जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने लिंक्डइन पर नई भूमिका की जानकारी साझा की.

7 hours ago

अपने भीतर के बच्चे को खोए बिना बड़े होना

लेखक विक्रम चन्दीरमानी के अनुसार, बच्चों में जिज्ञासा, कल्पनाशीलता, मुश्किलों से उबरने की क्षमता और खुशी का असाधारण गुण होता है. वयस्क होने के सफर में कहीं न कहीं हम अक्सर इनमें से कुछ खूबियां खो देते हैं. शायद अब समय आ गया है कि हम उन्हें फिर से खोजें.

7 hours ago

AAAI ने पहली बार गठित की क्रिएटिव काउंसिल, जोसी पॉल करेंगे नेतृत्व

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन ने वर्ष 2026-27 के एजेंडे के तहत क्रिएटिव काउंसिल का गठन किया है.

10 hours ago